Block chief brother hardware merchant murder in Sheohar stabbed and shot him dead शिवहर में प्रखंड प्रमुख के भाई हार्डवेयर व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शिवहर में प्रखंड प्रमुख के भाई हार्डवेयर व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मारी गोली

शिवहर में पुरनहिया प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई और हार्डवेयर व्यापारी समोद साह की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें चाकू से गोदा और बांह एवं कमर में गोली मारी। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

Tue, 19 May 2026 11:48 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान टीम, शिवहर/सीतामढ़ी
share
शिवहर में प्रखंड प्रमुख के भाई हार्डवेयर व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मारी गोली

बिहार के शिवहर में बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक के पास मंगलवार शाम को हुई। समोद शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बखार चंडीहा गांव के रहने वाले थे। वह पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई थे। वारदात के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पारिवार के लोगों ने बताया कि समोद का बसंतपट्टी बाजार चौक पर हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहां उनके परिवार की एक साथ तीन दुकानें हैं, जिनमें बड़े भाई सह प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह व उनके पिता का अलग-अलग व्यवसाय है। वे प्रतिदिन की भांति मंगलवार शाम समोद बसंतपट्टी बाजार से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बसंतपट्टी बाजार और चंडीहा के बीच सुनसान जगह पर घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल में 9वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, प्रेम प्रसंग और शराब बेचने की चर्चा

अपराधियों ने समोद साह की कमर एवं बांह के पास दो गोलियां मार दीं। वहीं उनके शरीर पर कुछ चाकू के हमले के भी निशान बताए जा रहे है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा।

चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक खून बह जाने की वजह से समोद की मौत अस्पताल लाने से पहले हो गई थी। घटना के बाद से प्रखंड प्रमुख के घर में मातम पसरा हुआ है। वारदात के दौरान लूटपाट हुई है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव मर्डर केस का शूटर गिरफ्तार, आरोपी शिवम का झारखंड, बंगाल तक नेटवर्क

शिवहर के एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि व्यवसायी को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।