Murder over refusal to compromise in an old case farmer shot dead with 3 bullets in Araria पुराने केस में समझौता नहीं करने पर मर्डर; अररिया में किसान की 3 गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुराने केस में समझौता नहीं करने पर मर्डर; अररिया में किसान की 3 गोली मारकर हत्या

अररिया जिले में घर के बरामदे में सोए किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुराने केस में समझौता नहीं करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mon, 15 Dec 2025 06:53 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, रानीगंज/अररिया
share
पुराने केस में समझौता नहीं करने पर मर्डर; अररिया में किसान की 3 गोली मारकर हत्या

अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड-7 निवासी 45 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रंजन यादव की पहचान महरगी यादव के बेटे के तौर पर हुई है। घटना को लेकर मृतक के जीजा शंकर यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रंजन यादव दवाई खाकर अपने घर के बरामदे पर चौकी पर सोया था। घर के सभी लोग पड़ोस में भोज खाने गए थे। इस बीच मौका देखकर हथियार से लैस दो-तीन बदमाशों ने चौकी पर लेटे रंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रंजन यादव को तीन गोली मारी गई।

शंकर यादव ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजन यादव को गोली मारी गई थी। उस समय गोली आंख के पास लगी थी। लेकिन तुरंत इलाज से रंजन की जान बच गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने गोली मारने वालों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी। उसी प्राथमिकी को लेकर आरोपी शंकर यादव पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर हत्या की भी धमकी आरोपियों के द्वारा दी जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; बोरे में बांधकर फेंके गए 2 युवकों के शव
ये भी पढ़ें:घर के बाहर अलाव ताप रहे लड़के की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज में मर्डर से सनसनी

केस में समझौता नहीं करने पर सोमवार को घर में अकेले पाकर रंजन यादव की हत्या कर दी गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह, एसआई चंदन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

घटना को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।