Double murder creates panic in Siwan bodies of two young men found tied in sacks after brutal killing सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; निर्मम हत्या के बाद बोरे में बांधकर फेंके 2 युवकों के शव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; निर्मम हत्या के बाद बोरे में बांधकर फेंके 2 युवकों के शव

सीवान के जीबीनगर थाना इलाके में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बोरों में दो युवकों के शव बरामद किए हैं। जिनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को बोरे में बांधकर फेंक दिया गया।

Sat, 13 Dec 2025 03:45 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, तरवारा/सीवान
share
सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; निर्मम हत्या के बाद बोरे में बांधकर फेंके 2 युवकों के शव

सीवान जिले में दोहरे हत्याकांड की हड़कंप मच गया। जीबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर स्थित ददवा पुल के समीप शनिवार को अलग-अलग बोरों में दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। मृतकों की उम्र क्रमश: 40 व 45 वर्ष बताई गई है। दोनों शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। आशंका जतायी जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शवों को छिपाने के लिए बोरे में भरकर फेंक दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया गया है कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी ग्रामीण चंवर की ओर शौच करने के लिए निकले। इस दौरान पाया कि संदिग्ध हालात में मुंह बांधा दो बोरा फेंका गया है। बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को बरामद किया। इनके पास से किसी तरह का कोई पहचान पत्र या कागज भी नहीं मिला है। सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार, एसपी विक्रम सिहाग ने भी पहुंचकर घटनास्थल मामले की जांच की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर अलाव ताप रहे लड़के की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज में मर्डर से सनसनी
ये भी पढ़ें:लड़की के चक्कर में दोस्तों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर

इस बाबत एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों ही शवों की पहचान अबतक नहीं की जा सकी है। आसपास के जिलों में भी शवों की पहचान के लिए संपर्क किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।