Weather Change Forecast for Bihar Storms and Rain Expected from May 9-13 2026 बिहार में 9 से 13 मई तक आंधी-पानी व ओलावृष्टि का अलर्ट, Munger Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 9 से 13 मई तक आंधी-पानी व ओलावृष्टि का अलर्ट

अलर्ट, किसान फसल बचाने को रहें सतर्क 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश के आसार कृषि विवि की सलाह-कटी फसल ढकें, क

Fri, 8 May 2026 11:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
बिहार में 9 से 13 मई तक आंधी-पानी व ओलावृष्टि का अलर्ट

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 13 मई 2026 के दौरान प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री व न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 70-75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30-35 प्रतिशत रहेगी। पूर्वा हवा 15-16 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की संभावना को देखते हुए खेत में कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढककर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी; आज कैसा रहेगा मौसम

खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें और खाद-कीटनाशक का छिड़काव आसमान साफ रहने पर ही करें। गरमा मूंग व उरद में रस चूसक कीट, हरा फुदका, सफेद मक्खी की निगरानी करें। नियंत्रण को मैलाथियान 50 ईसी या डाइमेथोएट 30 ईसी 1 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। नेनुआ, करैला, लौकी, खीरा में फल मक्खी के लिए 1 किलो छोआ, 2 लीटर मैलाथियान 50 ईसी प्रति 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औरंगाबाद में आंधी, बारिश व वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान 33 पर, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।