Weather Alert Farmers Benefit from Sunshine Amidst Rain Warnings तापमान 33 पर, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट, Purnia Hindi News - Hindustan
More

तापमान 33 पर, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

-10 से 12 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से किसानों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह आ

Fri, 8 May 2026 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
तापमान 33 पर, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से किसानों को काफी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद तेज धूप रही। विगत दो दिनों से बारिश थमने के कारण किसान मक्का की कटाई, तैयारी एवं सुखाने में तेजी से जुट गए हैं। मौसम साफ होने के साथ ही किसान मक्का की फसल को निकालने में मुस्तैदी से जुट गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया: सुबह में बादलों की आवाजाही के बाद खिली धूप

किसानों की मेहनत

दोहर में तपतपाती धूप के कारण किसानों को मक्का सुखाने में काफी मदद मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो बार तेज हवा बहने, ओलावृष्टि, मेघा गर्जन एवं वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की, लेकिन अलर्ट के बावजूद धूप बरकरार रही। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोग सतर्क जरूर रहे। दिन भर मौसम सामान्य रहने से किसानों को राहत मिली।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार नौ मई को ओरेंज अर्लट जारी किया गया है, जबकि 10,11 एवं 12 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 मई से मौसम साफ रहने की संभावना बनी हुई है। खासकर 9 मई ओरेंज अर्लट को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा बहने, ओलावृष्टि,मेघागर्जन एवं ब्रजपात की काफी संभावना बनी हुई है। ओरेंज अर्लट में खुले स्थानो पर जाने से परहेज करना चाहिए। पोल एवं पेड़ के समीप नही रहना चाहिए। ओरेंज अर्लट में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा येलो अर्लट में भी आसमान में बादल छाए रहने, बारिश होने की संभावना बनी हुई है। किसानों को ओरेंज अर्लट में मक्का फसल की कटाई एवं तैयारी करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।