Weather Alert Rain Forecast and Heat Wave Probability in Ambala औरंगाबाद में आंधी, बारिश व वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

औरंगाबाद में आंधी, बारिश व वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

10 व 13 मई को हल्की बारिश के आसार, 14 मई तक हीट वेव की संभावना नहींको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि नौ मई को जिले में मेघ गर्जन,...

Fri, 8 May 2026 10:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
औरंगाबाद में आंधी, बारिश व वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

10 व 13 मई को हल्की बारिश के आसार, 14 मई तक हीट वेव की संभावना नहीं अंबा, संवाद सूत्र। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने जिले में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान 33 पर, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम में बदलाव

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि नौ मई को जिले में मेघ गर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम में यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। 10 एवं 13 मई को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि 11 और 12 मई को मौसम साफ रहने तथा बारिश नहीं होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति बनी रह सकती है।

किसानों के लिए सलाह

डॉ. चौबे ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज हुई है। इसके कारण अचानक तेज हवा, गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने किसानों एवं आम लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को खुले स्थान या पेड़ के नीचे नहीं बांधें। खेतों में कार्य कर रहे किसान भी मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

तापमान और नमी

उन्होंने बताया कि 14 मई तक जिले में हीट वेव अथवा अत्यधिक गर्मी की संभावना नहीं है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बादल, बारिश तथा तेज हवा का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौसम पूर्वानुमान

डॉ. चौबे ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कटे हुए फसल उत्पाद को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें, ताकि अचानक बारिश होने पर नुकसान से बचा जा सके। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को गंभीरता से लेने की भी अपील की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।