Traffic and Power Block on Jamalpur-Kiul Rail Line for Subway Construction जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सुबह 7.30 बजे से पावर ब्लॉक, Munger Hindi News - Hindustan
More

जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सुबह 7.30 बजे से पावर ब्लॉक

जमालपुर-किऊल रेलखंड पर रविवार को सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 7.30 बजे से 2.30 बजे तक चलेगा, जिससे कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। मेगा ब्लॉक के दौरान 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा।

Sun, 26 April 2026 12:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सुबह 7.30 बजे से पावर ब्लॉक

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल के अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सब-वे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक अभयपुर और कजरा के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 26 एवं 27 को हटाकर आरसीसी बॉक्स के जरिए सब-वे निर्माण के लिए लिया जा रहा है। सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक प्रस्तावित इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। करीब 7 घंटों तक मेगा ब्लॉक रहेगा। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी। डीआरएम ने बताया कि मेगा ब्लॉक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेउरा स्टेशन : आज मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित

लेवल क्रॉसिंग हटाकर सब-वे निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स स्थापित किया जाएगा। इस मेगा ब्लॉक से पहले अंतिम ट्रेन नंबर 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस व 13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी का परिचालन होगा। ब्लॉक के बाद पहली ट्रेन नंबर 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस व 15658 ब्रह्मपुत्र मेल का परिचालन शुरू किया जाएगा। वहीं देरी से चल रही अन्य ट्रेनों को भी आवश्यकता अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य यात्री सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए अत्यंत जरूरी है। सब-वे निर्माण के बाद लेवल क्रॉसिंग की समस्या समाप्त होगी और सड़क एवं रेल दोनों यातायात को राहत मिलेगी। ये 7 ट्रेनें आज रद्द रहेंगी: ट्रेन नंबर 63388 गया-जमालपुर पैसेंजर, 63397 जमालपुर-सहरसा पैसेंजर और 53479/53480 जमालपुर-किऊल पैसेंजर, 73421/73422 जमालपुर-किऊल पैसेंजर, 63423/63424 जमालपुर-किऊल मेमू, 63398 सहरसा-जमालपुर पैसेंजर, 63387 जमालपुर-गया पैसेंजर को 25 और 26 अप्रैल को कैंसिल किया जाएगा। ये ट्रेनें होंगे शॉर्ट टर्मिनेशन व नियंत्रित: 13409/13410 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस जमालपुर तक, 63431/63432 साहिबगंज-जमालपुर मेमू भागलपुर तक परिचालन किया जाएगा। वहीं 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस को दानापुर मंडल में 1 घंटा 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ये ट्रेनें होंगी रीशिड्यूल: 15658 कामाख्या-ओल्ड दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे विलंब, 22311 गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब, 13241 बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी 1.30 घंटे विलंब, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब, 13333 दुमका-पटना एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब, 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब, 53404 गया-जमालपुर पैसेंजर 3 घंटे विलंब से रीशिड्यूलिंग किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काम की बात: आज और कल पटना की 7 ट्रेनें रद्द, 10 बदले रूट से चलेंगी, दो दिन मेगा ब्लॉक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।