मुंगेर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित, विद्युत उपकरण निर्माण प्रतिष्ठान के लिए 33 युवाओं का चयन
न है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभा

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बुलेटिन के अनुसार 06 से 10 जून 2026 तक जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। -------अगले दो दिन 14-15 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा :सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70-75 प्रतिशत तथा दोपहर में 20-25 प्रतिशत रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों तक 14-15 किमी/घंटा की गति से दक्षिण-पूर्वी हवा चलने का अनुमान है।
नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान अलनीनो की परिस्थितियां विकसित होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बिहार राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है।--------किसानों के लिए फसलवार सामयिक सुझावधान: लंबी अवधि वाले धान जैसे सबौर श्री, स्वर्ण सब-1, राजेंद्र मेहसूरी, राजेंद्र स्वेता, स्वर्णा एवं बीपीटी-5204 की नर्सरी आसमान साफ रहने पर ही डालें। नर्सरी में क्यारी की चौड़ाई 1.25-1.5 मीटर तथा लंबाई सुविधानुसार रखें। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई के लिये 800-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की नर्सरी तैयार करें।मक्का: खरीफ मक्का की बुआई आसमान साफ रहने पर ही करें। खेत की जुताई में 10 से 15 टन गोबर की सड़ी खाद प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें। बुआई के समय 30 किलो नत्रजन, 60 किलो स्फुर एवं 50 किलो पोटाश का व्यवहार करें।मूंग: मूंग, उरद की तैयार फसल की तुड़ाई करें तथा हरी खाद के लिये उसके पौधों को मिट्टी पलटने वाले हल से जमीन में गाड़ दें।सब्जियां: खरीफ प्याज की खेती के लिए नर्सरी की तैयारी आसमान साफ रहने पर ही करें। स्वस्थ पौध के लिए नर्सरी में गोबर की खाद अवश्य डालें।बागवानी: लीची तोड़ने के बाद बरसात शुरू होने से पहले बागों की जुताई कर खाद-उर्वरकों का प्रयोग करें। प्रति वृक्ष 60 से 80 किग्रा सड़ी गोबर की खाद, 2.5 किग्रा यूरिया, 1.5 किग्रा सिंगल सुपर फॉस्फेट, 1.3 किग्रा म्यूरेट ऑफ पोटाश व 50 ग्राम सुहागा मिलाकर दें।पशुपालन: गलाघोंटू एवं लंगड़ी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। नए गेहूं के भूसा को खिलाने के पूर्व करीब 2 घंटा पानी में फुला लें एवं 50 ग्राम खनिज मिश्रण तथा 50 ग्राम नमक, चारा-दाना मिलाकर दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन