Thunderstorms are expected in the district today जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा

जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा

Fri, 5 June 2026 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में छह जून को गरज के साथ बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के कुछ जिलों में उमसभरी गर्मी बनी रहने की संभावना जताई है। जबकि छह व नौ जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान आकाश अधिकांश समय आंशिक रूप से मेघाच्छादित रह सकता है। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में 15 से 19 जून के बीच प्रवेश करेगा मानसून

साथ ही 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा तेज हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 70 प्रतिशत तथा शाम में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।किसानों के लिए दी जरूरी सलाह: खरीफ मक्का की बुआई करें। अंतिम जुताई के समय 100-150 क्विंटल प्रति हेक्टेयर अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फॉस्फोरस तथा 50 किलोग्राम पोटाश का प्रयोग करें। शक्तिमान-2, शक्तिमान-5, शक्तिमान-6 एवं राजेन्द्र शंकर मक्का-3 किस्मों की बुआई करें। जिन किसान के पास सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध है और जो लंबी अवधि वाली धान की खेती करना चाहते हैं, वे आगामी 4 से 5 दिनों के भीतर राजश्री, राजेन्द्र मानसूरी, स्वर्णा, स्वर्णा सब वन एवं बी.पी.टी.-5204 किस्मों का बिचड़ा बीजस्थली में गिराने का कार्य पूरा करें। बुआई से पूर्व बीजों को बाविस्टीन 1.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें। बीजस्थली में पर्याप्त नमी बनाए रखें। भिंडी, कद्दू, खीरा, नेनुआ, लौकी आदि ग्रीष्मकालीन सब्जियों में निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण का कार्य करें। गर्म एवं उमस भरे मौसम में पत्ती भक्षक एवं फल छेदक कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है, इसलिए नियमित निगरानी रखें तथा आवश्यकता होने पर डाइमेथोएट 30 ई.सी. एक मि.ली. प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। वर्तमान मौसम परिस्थितियाँ मिर्च में विषाणुजनित (वायरल) रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल हो सकती हैं। किसान भाई रोगग्रस्त पौधों को उखाड़कर मिट्टी में दबाकर नष्ट करें। इसके बाद वाहक कीटों के नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोप्रिड 0.3 मि.ली. प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। खरीफ प्याज की बीजस्थली तैयार करें तथा स्वस्थ पौध उत्पादन के लिए बीजस्थली में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का प्रयोग करें। एन-53, एग्रीफाउंड डार्क रेड, अर्का कल्याण एवं भीमा सुपर किस्मों की बुआई करें। बीजों की व्यवस्था प्रमाणित स्रोत से करें तथा बुआई से पूर्व बीजोपचार अवश्य करें। बीज दर 8-10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर रखें। किसान भाइयों को मिट्टी की उर्वरता एवं जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के लिए हरी खाद हेतु सनई एवं ढैंचा की बुआई करने की सलाह दी जाती है। आगामी वर्षा का लाभ उठाकर इन फसलों की बुआई समय पर पूर्ण करें। गरज-चमक एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसान भाई वज्रपात के समय खेतों में कार्य करने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें। कीटनाशी एवं उर्वरकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें।जिले में भीषण गर्मी के असर से बना रहा उमस: जिले में शुक्रवार को तेज धूप से काफी उमस रहा। भीषण गर्मी के असर से लोग ब्याकुल होते रहे। शाम में भी गर्म हवा से उमस से राहत नहीं रही। रात में भी गर्मी खासा रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेलिसयस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को दोपहर में देह जला देने वाली धूप रहा था। दोपहर बाद अचानक से तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को तेज धूप व गर्म हवा से उमस रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को भीषण गर्मी बना रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भी खासा गर्मी अनुभव हुआ था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भीषण गर्मी का असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम : हवा का रुख बदलकर हुआ पुरवा, गिरा तापमान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।