पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी हवन
, पूजन, महाआरती और भजन कीर्तन के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी इजहार हवेली खड़गपुर, संवाददाता। पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार 12 वर्ष का क

हवेली खड़गपुर, संवाददाता।पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर खुशी पर तारापुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर की ओर से बुधवार को भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने नगर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी की अध्यक्षता में नगर के मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन
नगर उपाध्यक्ष एवं पुरोहित निरंजन मिश्रा ने पूजा अर्चना, शंखनाद, महाआरती, हवन और भजन कीर्तन के बीच पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना और लंबे समय तक प्रधान सेवक बने रहने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा संयोजक शंभू केशरी, जिला मंत्री रजनीश झा, माधव ठाकुर, ओम प्रकाश साह, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र बिंद, दिलीप कुमार, मुरारी यादव, सुभाष मंडल, राजेश साह, सुरेश पासवान, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन पासवान, गौतम आदि समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन