Celebrating 12 Years of Modi s Tenure Special Prayers and Havan by BJP Workers पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुए धार्मिक अनुष्ठान,दीर्घायु होने की कामना, Munger Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुए धार्मिक अनुष्ठान,दीर्घायु होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। विभिन्न मंदिरों में पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा की कामना की गई। नेताओं ने उनके ऐतिहासिक कार्यों की सराहना की और भारत की वैश्विक पहचान को मान्यता दी।

Wed, 10 June 2026 10:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुए धार्मिक अनुष्ठान,दीर्घायु होने की कामना

मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बुधवार को बड़ा महावीर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुमार प्रणय, संजीव मंडल, मोहन कुमार, अंजू भारद्वाज, ओमप्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। वक्ताओं ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनायी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरा होने पर मां आशापुरी मंदिर में हुई पूजा

पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हवन-पूजन

संग्रामपुर,एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बुधवार को संग्रामपुर के महावीर चौक स्थित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हुए हवन-पूजन किया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, आधारभूत संरचना का विस्तार, डिजिटल भारत अभियान तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के सम्मान में देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर कुंदन भगत, परिणीति भगत, राजेश कुमार, शंभू भगत, बंटी भगत, अमित कुमार, मुकेश साह,गंगा साह, मंटू कुमार, बच्चन सिंह आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष किए पूरे, हवन कराया

दुर्गा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

असरगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को राज बेनेली स्मृति दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाएं की गई। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू मेहता ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल के सम्मान में मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया है। मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मौके पर भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम राज़, मंडल उपाध्यक्ष रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह, गौतम लहेरी,क्षेत्रीय प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, आईटी सेल प्रमुख निमेष कुमार, डॉ मनोज चौधरी, विजय शंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर साह, रंजन बिंद, महादेव बिंद, मनीष यादव, मनीष कुमार, विजय आदि मौजूद थे।

मंदिर में पूजाकर कार्यकर्ताओं ने की पीएम मोदी के लिए मंगल कामनाएं

टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को पटेल नगर स्थित महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान पीएम मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ व निरोग जीवन के साथ देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सामूहिक रूप से पूजा कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। नेताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके 12 वर्षों का कार्यकाल जनकल्याण और राष्ट्र के नवनिर्माण को समर्पित रहा है। इस मौके पर प्रखंड महामंत्री सुभाष शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राममोहन केसरी, नवीन कुमार, विकास कुमार, विक्रम चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।