भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बंबर क्षेत्र में विकास के विश्वास जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देना था, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि।.

टेटियाबंबर,एसं.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने रविवार को बंबर क्षेत्र में विकास के विश्वास जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि समेत केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। नेताओं ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री अमरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह ने कहा कि, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री सुभाष शर्मा, रणजीत कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव कुमार, नवनीत कुमार सिंह, नवीन कुमार, विकास कुमार, नरेंद्र केसरी आदि मौजूद थे। --------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन