Mummy papa didi aur chiku ko pareshan mat kigiyega neet student write in suicide note मम्मी-पापा, दीदी और चीकू को परेशान मत कीजिएगा; NEET के छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मम्मी-पापा, दीदी और चीकू को परेशान मत कीजिएगा; NEET के छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा

गया जी के मुफ्फसिल थाने के मानपुर निवासी अजीत कुमार का पुत्र आर्यन राज पटना में चचेरे भाई के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके पिता व्यवसायी हैं। वह घर का सबसे बड़ा बेटा था। उससे बड़ी एक बहन और छोटा एक भाई है।

Tue, 17 June 2025 05:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
मम्मी-पापा, दीदी और चीकू को परेशान मत कीजिएगा; NEET के छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा

पटना के दक्षिणी शिवपुरी में किराये पर रहकर मेडिकल (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र आर्यन राज उर्फ किटू ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गया जी निवासी छात्र 16 दिन पहले ही नीट की तैयारी करने पटना आया था। गया जी के मुफ्फसिल थाने के मानपुर निवासी अजीत कुमार का पुत्र आर्यन राज पटना में चचेरे भाई के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसके पिता व्यवसायी हैं। वह घर का सबसे बड़ा बेटा था।

उससे बड़ी एक बहन और छोटा एक भाई है। वह दक्षिणी शिवपुरी स्थित जय विला में 303 नंबर कमरे में किराये पर 16 दिनों से रह रहा था। रविवार की शाम उसने चचेरे भाई और दोस्तों को कोचिंग भेजने के बाद फंदा डालकर पंखा से झूल गया। कमरे पर लौटने पर चचेरा भाई जब कमरे पर लौटा तो उसके होश उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

उसने तुंरत इसकी सूचना शास्त्रीनगर पुलिस को दी। शास्त्री नगर थानेदार अमर कुमार ने बताया कि रविवार रात किटू के आत्महत्या की जानकारी उसके चचेरे भाई ने दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। कमरे से सुसाइड नोट बरामद मिला है। परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

मम्मी-पापा! दीदी और चीकू को जो मन आए करने दीजिएगा...

पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक किटू ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मम्मी पापा, दीदी और चीकू को परेशान मत कीजिएगा। दोनों का जो मन है वह करने दीजिएगा। मामा जी से बोलिएगा कि वे दोनों पर प्रेशर नहीं बनायंगे। आप दोनों खुश रहिए।’

-आपका किटू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।