Severe Water Shortage at Motihari and Kundwa Chainpur Railway Stations During Heatwave अधिकांश नल खराब, शीतल जल काउंटर का नहीं मिल रहा पूरा लाभ, Motihari Hindi News - Hindustan
More

अधिकांश नल खराब, शीतल जल काउंटर का नहीं मिल रहा पूरा लाभ

मोतिहारी और कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भीषण गर्मी में पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश पानी के नल खराब हैं और शीतल जल काउंटर भी सीमित हैं। यात्रियों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर गर्मी के मौसम में।

Wed, 22 April 2026 11:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
अधिकांश  नल खराब, शीतल जल काउंटर का नहीं मिल रहा पूरा लाभ

मोतिहारी/बंजरिया। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्य को लेकर स्टेशन परिसर में लगे अधिकांश पानी के नल खराब पड़े हुए हैं । जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। इस भीषण गर्मी में यात्रियों को अभी स्वच्छ और ठंडा पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। स्टेशन पर मौजूद रेलवे का शीतल जल काउंटर ही यात्रियों के लिए एकमात्र सहारा है। यहां पर भी दो प्लेटफ़ॉर्म पर शीतल जल का काउंटर खुला हुआ है मगर कोई शीतल जल का काउंटर खुला रह रहा है वहीं कुछ बंद पड़ा हुआ है ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था नाकाफी, प्यास बुझाने को जद्दोजहद

जिससे यात्रियों को पानी पीने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ कर दूसरी तरफ जाकर पानी खरीदना पड़ रहा है । अभी दोनों प्लेटफार्म के एक ट्रैक पर अप और दूसरे डाउन ट्रेन का परिचालन होता है । प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक रेलवे का अपना नल लगा हुआ है मगर यहां भी अधिक धूप होने के कारण पानी जल्द ही गर्म हो जाता है। कुंडवा चैनपुर: दो नम्बर प्लेटफार्म पर नहीं है पानी की व्यवस्थाकुंडवा चैनपुर। रक्सौल दरभंगा रेलखंड के कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। स्टेशन पर शेड की कमी है। एक नम्बर प्लेटफार्म पर दो चापाकल यात्रियों के लिए लगाया गया है ,जबकि दो नम्बर पर एक चापाकल लगा हुआ जो गर्मी एवं यात्रियों की संख्या देखते हुए नाकाफी लगता है। एक नम्बर पर लगा दोनों चापाकल ठीक है परन्तु दो पर लगा चापाकल का हेड गायब है। ऐसे में गर्मी में यात्रियों को दो नम्बर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना कठिन हो जाता है। परेशानी तो गर्मी मे ट्रेन मे सफर कर रहे यात्रियों को होती है जो ट्रेन रूकते ही स्टेशन पर पानी के लिए इधर उधर दौड़ने लगते हैं। स्टेशन पर कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि चापाकल का लेयर खत्म हो गया है,नया चापाकल लगाने की प्रक्रिया जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।