Passengers Suffer Heat at Junction Railway Station Due to Broken Water Fogging System जंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री , Mathura Hindi News - Hindustan
More

जंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री

Mathura News - बंद पड़ा है वाटर फागिंग सिस्टमजंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्रीजंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्रीजंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री

Wed, 22 April 2026 11:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
जंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के तपते टिनशेड के नीचे यात्री भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया वाटर फागिंग सिस्टम लम्बे समय से खराब पड़ा है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्री जंक्शन पर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए मजबूर हैं। प्लेटफार्मों पर लगी टिनशेड धूप की तेजी से तबती हैं, जिसकी वजह से पंखे गर्मी हवा दे रहे हैं। गर्मी की वजह से एसी वेटिंग रूम में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सामान्य श्रेंणी के यात्रियों को कूलर की सुविधा है, लेकिन वेटिंग रूम में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कूलर की हवा भी गर्म महसूस हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था नाकाफी, प्यास बुझाने को जद्दोजहद

वहीं यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर कई वर्ष पूर्व वाटर फागिंग सिस्टम लगाया गया था। स्टेशन के पानी में नमक की मात्रा अधिक होने की वजह से वाटर फागिंग सिस्टम ने कुछ दिन तो सही काम किया, लेकिन पाइप लाइन में नमक जम जाने की वजह से वाटर फागिंग सिस्टम खराब हो गया। तब से अब तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। रेलवे के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।