Mother shot dead by minor son for Rs 3500 his father also murdered earlier in Nalanda 3500 रुपये के लिए मां का मर्डर, कट्टा फायर कर भागा नाबालिग बेटा; पिता की भी हुई थी हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

3500 रुपये के लिए मां का मर्डर, कट्टा फायर कर भागा नाबालिग बेटा; पिता की भी हुई थी हत्या

नालंदा जिले के करायपुरसराय में नाबालिग बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे ने किसी चीज के लिए अपनी मां से 3500 रुपये मांगे थे, जिसके लिए मां ने मना कर दिया था।

Wed, 17 Dec 2025 08:51 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, करायपरसुराय (नालंदा)
share
3500 रुपये के लिए मां का मर्डर, कट्टा फायर कर भागा नाबालिग बेटा; पिता की भी हुई थी हत्या

बिहार के नालंदा जिले में मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने महज 3500 रुपये के लिए अपनी मां की देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करायपरसुराय थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव की है। मृतका की पहचान 48 वर्षीय मुन्नी देवी महतो के रूप में हुई है। मां की हत्या का आरोपी बेटा नाबालिग है। वारदात के बाद वह हथियार लेकर घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता की भी कुछ साल पहले हत्या हुई थी, जिस मामले में मां को जेल जाना पड़ा था।

घटना की सूचना पाकर हिलसा डीएसपी शैलजा एवं थानाध्यक्ष रणविजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी बेटा नशा करने का आदी है। नाबालिग बेटे ने किसी काम के लिए अपनी मां से 3500 रुपये मांगे। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरवल में आंगनबाड़ी सहायिका की पीट-पीटकर हत्या, परिजन बोले- रेप भी हुआ

बताया जा रहा है कि दरवाजे पर झगड़ा होने के बाद महिला घर के अंदर जाने लगी। इसी दौरान बेटे ने पीछे से देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगते ही महिला दरवाजे पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को आता देखकर आरोपी हथियार लेकर भाग गया।

लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर अलाव ताप रहे लड़के की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज में मर्डर से सनसनी

पिता की भी हुई थी हत्या, मां गई थी जेल

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा है। लगभग 5 साल पहले आरोपी किशोर के पिता राजाराम की भी हत्या हुई थी। इसमें उसकी मां मुन्नी देवी आरोपी बनाई गई थी। बहुत समय तक वह जेल में रही थी। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।