Mother of two children runs away with her lover parents said she has been kidnapped दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से फरार, मायके वाले बोले- किडनैप हो गई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से फरार, मायके वाले बोले- किडनैप हो गई

मुंगेर जिले के तारापुर में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के मायके वालों ने उसके किडनैप होने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Wed, 11 June 2025 04:24 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, तारापुर (मुंगेर)
share
दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से फरार, मायके वाले बोले- किडनैप हो गई

बिहार के मुंगेर जिले में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर घर से फरार हो गई। महिला के मायके वालों ने महिला के किडनैप होने का आरोप लगाया है। मामला तारापुर थाना क्षेत्र का है। महिला का नाम चांदनी कुमारी बताया जा रहा है, जो कु्म्हार टोला निवासी पंकज शर्मा की पत्नी है। चांदनी का मायका खड़गपुर थाना क्षेत्र के खरीडीह गांव में है। तारापुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चांदनी की मां नूतन देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि उनकी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार तारापुर कुम्हार टोला निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई थी। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं था। दोनों प्रेमपूर्वक जीवन यापन कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI से शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया; यूट्यूब पर अपलोड; बाप-बेटे गिरफ्तार

बीते 8 जून रविवार की शाम लगभग 6 बजे चांदनी अपनी 7 साल की बेटी और 4 साल के बेटे घर में छोड़कर तारापुर हाट से सामान खरीदने निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन ने घर में रखे चांदनी के मोबाइल फोन की छानबीन की तो एक नंबर पर उसकी लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड के घर प्रेमी को पिता ने पकड़ा, खून कर भाग रहे लड़के को लोगों ने धरा

मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर पूछताछ में पता चला कि यह भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना क्षेत्र के दिवाकर किता गांव निवासी राजेन्द्र शर्मा के बेटे प्रवीण कुमार का है। परिजन का आरोप है कि चांदनी कुमारी दिवाकर किता गई थी, जहां से प्रवीण उसे अपने साथ भागलपुर के बुढ़ानाथ ले गया। वहां प्रवीण ने चांदनी का अपहरण कर उस कहीं छिपा रखा है। पीड़िता की मां ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के मोबाइल को ट्रैक कर चांदनी की सकुशल बरामदगी की जाए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।