mother of three children gay marriage with minor girl in bihar darbhanga बिहार में 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से कर ली समलैंगिक शादी, पति के साथ पकड़ाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से कर ली समलैंगिक शादी, पति के साथ पकड़ाई

बताया जा रहा है कि पताही गांव में महिला ने नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। महिला के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान वो नाबालिग लड़की के करीब आ गई थी। पुलिस ने बताया कि इन तीनों को एक कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

Sun, 27 April 2025 06:48 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
बिहार में 3 बच्चों की मां ने नाबालिग लड़की से कर ली समलैंगिक शादी, पति के साथ पकड़ाई

बिहार में समलैंगिक विवाह का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां ने एक नाबालिग लड़की से शादी रचा ली है। इस मामले के उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने महिला और उसके पति को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। हैरान कर देने वाला यह मामला दरभंगा जिले का है।

बताया जा रहा है कि पताही गांव में महिला ने नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। महिला के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान वो नाबालिग लड़की के करीब आ गई थी। पुलिस ने बताया कि इन तीनों को एक कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। तीन बच्चों की मां का नाम कृति देवी बताया जा रहा है। कृति देवी के पति का नाम कृष्णा मांझी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों को वेतन के लिए अभी करना होगा इंतजार, विभाग ने बताई वजह

11 साल पहले हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृति और कृष्णा की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। कृष्णा राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था। कृष्णा का दावा है कि उसकी पत्नी अक्सर नाबालिग लड़की से फोन पर बात किया करती थी। लेकिन मना करने पर वो अपनी प्रेमिका यानी नाबालिग लड़की को नहीं छोड़ने की बात कहती थी।

इसी महीने 6 अप्रैल को नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस बीच कृति देवी और इस नाबालिग लड़की ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई और दोनों राजस्थान चले गए। हालांकि, यह बात पता चलने पर कृष्णा ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी लेकिन कृति, नाबालिग लड़की से अलग होने के लिए राजी नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बदलेगा मौसम, पटना में बारिश; इन सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट

महिला और उसका पति गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने इस मामले में कृति, उसके पति और नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद महिला और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि नाबालिग लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया गया। लड़की की मां का कहना है कि तीन बच्चों की मां कृति नाबालिग लड़की को अपनी ननद कहती थी। लेकिन जब इस खेल का पर्दाफाश हुआ तो वो भी हैरान रह गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत, क्यों नहीं है भारत छोड़ने का दबाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।