bihar weather will change rain in patna yellow alert for thunderstorm in many districts बिहार में बदलेगा मौसम, पटना में झमाझम बारिश; इन सभी जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बदलेगा मौसम, पटना में झमाझम बारिश; इन सभी जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 27 April 2025 05:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार में बदलेगा मौसम, पटना में झमाझम बारिश; इन सभी जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

Bihar Weather: पटना सहित 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को पटना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री था। पिछले 24 घंटे में लगभग डेढ़ डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि दिखी है। इधर राज्य में सर्वाधिक तापमान का आंकड़ा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी व गया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसमविदों के अनुसार बिहार में रविवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। पटना समेत राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने गरज-तड़क व आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक चिह्नित सिस्टम शनिवार को झारखंड में कई जगहों पर बारिश करा चुका है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क व तेज हवा के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं।,इसके अलावा पटना सहित नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विलुप्त होने के कगार पर ऊंट, घोड़े और गदहे भी कम हो गए
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों को वेतन के लिए अभी करना होगा इंतजार, विभाग ने बताई वजह

गया में का पारा 46.6, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

गया। गया में शनिवार को 15 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। तापमान 44.6 डिग्री पहुंच गया। 2011 से लेकर अब तक अधिकतम तापमान इतना रिकॉर्ड नहीं किया गया। हालांकि, 2010 में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री पहुंचा था, जाे सर्वाधिक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत, क्यों नहीं है भारत छोड़ने का दबाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।