twenty pakistani women get relife in patna no need to leave india पटना में रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत, क्यों नहीं है भारत छोड़ने का दबाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत, क्यों नहीं है भारत छोड़ने का दबाव

पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने स्थानीय थानों की पुलिस को पाकिस्तानी नागरिकों के ऊपर नजर रखने के निर्देश दिये हैं। जिन थाना क्षेत्रों में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहां की पुलिस को हर रोज उनकी खोज-खबर लेनी होगी।

Sun, 27 April 2025 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना में रह रही 24 पाकिस्तानी महिलाओं को राहत, क्यों नहीं है भारत छोड़ने का दबाव

पटना में रह रहीं 27 पाकिस्तानी महिलाओं में 24 लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर हैं। इनमें ज्यादातर ने शादी कर ली। पटना पुलिस के पास पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर जो चिट्ठी आई है, उसमें दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई के निर्देश नहीं दिये गये हैं। फिलहाल पटना में 24 पाकिस्तानी महिला नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर रह रही हैं। वहीं भारतीय नागरिकता के लिए पासपोर्ट सरेंडर करने वाली पाकिस्तानी महिलाओं की संख्या तीन है। एसपी (विधि व्यवस्था) ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित एक चिट्ठी मिली है।

हालांकि चिट्ठी में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई करने को लेकर किसी तरह के दिशानिर्देश नहीं दिये गये हैं। दूसरी ओर पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने स्थानीय थानों की पुलिस को पाकिस्तानी नागरिकों के ऊपर नजर रखने के निर्देश दिये हैं। जिन थाना क्षेत्रों में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं वहां की पुलिस को हर रोज उनकी खोज-खबर लेनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों को वेतन के लिए अभी करना होगा इंतजार, विभाग ने बताई वजह
ये भी पढ़ें:बिहार में बदलेगा मौसम, पटना में बारिश; इन सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट

बहरहाल आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इसी महीने आतंकवादियों ने कायरना हमला किया था। इस हमले में 20 से ज्यादा पर्यटकों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। आतंकियों के इस हमले के बाद से पूरे देश में लोगों में आक्रोश है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि इस हमले में शामिल लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मिले हैं। जिसके बाद से भारत ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है और पाकिस्तानियों को देश छोड़ कर जाने का आदेश जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में विलुप्त होने के कगार पर ऊंट, घोड़े और गदहे भी कम हो गए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।