Groom could not count money bride refused to marry after garland exchange मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार

पूर्वी चंपारण जिले के एक गांव में बुधवार रात को एक शादी समारोह के दौरान भारी हंगामा मच गया। दूल्हे को जब कुछ रुपये दिए गए तो वह ठीक से गिन नहीं पाया, इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

Fri, 30 May 2025 09:21 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, पताही (पूर्वी चंपारण)
share
मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार

शादी समारोह के दौरान अक्सर छोटी-छोटी बात पर हंगामे की खबरें आती हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दूल्हा मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बिना फेरों के ही बारात बैरंग लौट गई। यह मामला पताही थाना क्षेत्र के भुराखाल गांव का है। लड़की वालों ने लड़का पक्ष पर दूल्हा बदल लेने का आरोप भी लगाया और बारातियों को बंधक बना दिया।

बताया जा रहा है कि भूराखाल गांव में एक लड़की की शादी थी। घोड़ासहन के कदमवा गांव से प्रमोद पासवान के बेटे लवकुश कुमार की बारात बुधवार को आई थी। रात में गाजे-बाजे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। बारात का स्वागत हुआ, नाश्ता हुआ और जयमाला का कार्यक्रम भी धूमधाम से हो गया। मंडप पर फेरों की तैयारी चल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में जयमाला के दौरान गुब्बारे फोड़ने पर बवाल, बिना फेरों के ही दूल्हा फरार

इसी बीच दुल्हन को दूल्हे का व्यवहार कुछ ठीक नहीं लगा। दूल्हे को कुछ रुपये दिए गए तो वो उन्हें ठीक से गिन भी नहीं पाया। इसके बाद शादी समारोह में भारी हंगामा मच गया। दुल्हन पक्ष ने बारातियों पर दूल्हा बदलने का आरोप लगा दिया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हा और उसके परिवार वालों को बंधक बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पानी लाने कार से उतरा दूल्हा, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार; बिहार में कांड

पताही थाना पुलिस को इसकी सूचना गुरुवार दोपहर को मिली। थानाध्यक्ष विनीत कुमार दलबल के साथ दुल्हन के घर भूराखाल पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर दूल्हे और उसके परिजन को मुक्त कराकर उसके घर भेज दिया। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।