bihar weather report imd said heatwave condition in south west area and patna Bihar Weather: बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारा

Bihar Weather: मौसमविदों के मुताबकि शुष्क पछुआ का जोर बढ़ने से बिहार के दक्षिण पश्चिमी बिहार में हीट वेव जैसी परिस्थिति बन सकती है। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी इसका असर दिखेगा।

Tue, 2 June 2026 07:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारा

Bihar Weather: पटना सहित पूरे बिहार में मौसम की तल्खी बढ़ी है। सोमवार को राज्य के 24 शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। दो-तीन दिनों में तीन डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। मौसमविदों के मुताबकि शुष्क पछुआ का जोर बढ़ने से बिहार के दक्षिण पश्चिमी बिहार में हीटवेव जैसी परिस्थिति बन सकती है। पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में भी इसका असर दिखेगा। पटना के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राज्यभर में सोमवार को कैमूर में 39.4 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार जून के बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। सोमवार को वाल्मीकि नगर में तीन डिग्री, बक्सर में 3.7 डिग्री, कटिहार में तीन डिग्री, डेहरी में 3.6 डिग्री, औरंगाबाद में 3.7 डिग्री, अरवल में 3.3 डिग्री, गयाजी में 3.2 डिग्री, राजगीर में 2.3 डिग्री, शेखपुरा में 2.4 डिग्री, दरभंगा में 3.1 डिग्री, सुपौल में 1.5 डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम हवा की रफ्तार 65 किमी प्रतिघंटा अरवल में दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिकॉर्ड तोड़ना है तो.., वैभव सूर्यवंशी के पोस्टर से पुलिस ने दिया खास मैसेज
ये भी पढ़ें:बुडको का ठेका लेने वाली 15 कंपनियां ईडी की रडार पर, रिशु श्री से कनेक्शन

अभी और तीन दिन बेहाल करेगी उमस वाली गर्मी

मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को हवा का रुख बदलकर पछिया हो गया। इसके साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन के साथ ही लोग रात में भी उमस से बेचैन रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसी ही उमस वाली गर्मी का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। अगले दो दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अभी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ा है। इससे हवा का रुख फिलहाल पछिया बना रह सकता है। इसके प्रभाव से जिले के तापमान में तेजी से वृद्धि के आसार दिख रहे हैं। यह प्रभाव अगले तीन से चार दिनों तक बना रह सकता है। इससे तेज गर्मी के साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। सुबह के साथ ही दिन में भी नमी की मात्रा 75 प्रतिशत या उससे अधिक होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सामाजिक सुरक्षा पेंशन दस तारीख को खाते में भेजें, सम्राट चौधरी ने दिए कई आदेश

तीन दिनों से चढ़ रहा पारा

गयाजी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे तल्ख होता जा रहा है। तीन दिनों से उमस वाली गर्मी बढ़ रही है। अधिक नमी के बीच सुबह से धूप निकलने के कारण तापमान से अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। नौतपा दो जून को खत्म हो रहा है। बावजूद गर्मी में कमी आने का अनुमान नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि अभी कोई मौसमी सिस्टम नहीं बना हुआ है इस वजह से बादल या बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम साफ रहेगा सुबह से धूप निकलेगी अभी पुरवइया चलेगी। अगले 48 घंटे में मौसम की मिजाज में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है गर्मी थोड़ी और बढ़ेगी तापमान भी बढ़ेगा।

चिलचिलाती धूप के साथ जून की शुरुआत

सोमवार को यलो अलर्ट के बावजूद धूप चमक उठी। सुबह से ही तेज धूप खिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, आम जनजीवन बेहाल रहा। सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने के कारण किसान खेत में मक्का समेटने में जुट गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी इस सप्ताह में तीन दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकि सभी पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। 5 जून एवं 6 जून एवं 7 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आसमान में हल्की बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।