mother and daughter jumped from auto rickshaw after eve teasing in bihar vaishali district बिहार में अस्मत बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदी मां-बेटी, भीड़ ने चालक और हैवानों को धुना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अस्मत बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदी मां-बेटी, भीड़ ने चालक और हैवानों को धुना

ऑटो जैसे ही तिनपुलवा चौक से आगे बढ़ा, युवकों ने छेड़खानी शुरू दी। इसके बाद ऑटो हाजीपुर के बदले सराय की तरफ जाने लगा। इसके बाद मां-बेटी चिल्लाते हुए ऑटो से कूद गई।

Tue, 3 June 2025 09:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, लालगंज, वैशाली
share
बिहार में अस्मत बचाने के लिए चलती ऑटो से कूदी मां-बेटी, भीड़ ने चालक और हैवानों को धुना

बिहार में अपनी अस्मत बचाने के लिए मां-बेटी चलती ऑटो से कूद गईं। दरअसल वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा चौक पर सोमवार देर शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब चलती ऑटो से मां और बेटी चिल्लाती हुई कूद गई। ऑटो में बैठे युवक छेड़खानी कर रहे थे। मां-बेटी के कूदने बाद चालक ऑटो लेकर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद चालक और तीन युवकों की खूब पिटाई की।

हरौली इस्माइलपुर गांव की महिला अपनी बेटी उम्र 16 साल के साथ प्रतापगढ़ से घर लौट रही थी। लालगंज के तिनपुलवा चौक पर हरौली के लिए ऑटो पर बैठी। चालक ने तीन युवकों को और बैठा लिया। ऑटो जैसे ही तिनपुलवा चौक से आगे बढ़ा, युवकों ने छेड़खानी शुरू दी। इसके बाद ऑटो हाजीपुर के बदले सराय की तरफ जाने लगा। इसके बाद मां-बेटी चिल्लाते हुए ऑटो से कूद गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होने पर जांच का आदेश

लोगों ने भाग रहे ऑटो को खदेड़कर पकड़ा। इसके बाद चालक और युवकों की पिटाई की। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, चालक और युवक भाग गये थे। महिला व उसकी बेटी भी जा चुकी थी। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।