Rajgir hall not vacant for Rahul Gandhi rally now he will visit Bihar in June राहुल गांधी की सभा के लिए राजगीर में हॉल खाली नहीं, अब जून में होगा बिहार दौरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी की सभा के लिए राजगीर में हॉल खाली नहीं, अब जून में होगा बिहार दौरा

नालंदा जिले के राजगीर में इस महीने हॉल खाली नहीं होने के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे की तारीख आगे बढ़ गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अब जून में बिहार आएंगे।

Thu, 22 May 2025 09:29 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राहुल गांधी की सभा के लिए राजगीर में हॉल खाली नहीं, अब जून में होगा बिहार दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार दौरा मई के बजाय अब जून में होगा। पहले 27 मई को नालंदा में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में उनके आने का कार्यक्रम था। संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि इस महीने राजगीर में कार्यक्रम के लिए कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है। इस वजह से अब राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा होने की संभावना है।

राहुल गांधी अब अगले महीने नालंदा जिले के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पिछड़े वर्ग के छात्रों के साथ संवाद करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इस साल यह पांचवां बिहार दौरा होगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे 2025 में 4 बार राज्य के दौरे पर आ चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल पर दरभंगा में 2 FIR, बिना इजाजत के आंबेडकर हॉस्टल गए थे कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में 18 जनवरी को पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया था। इसके बाद 5 फरवरी और 7 अप्रैल को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद इस माह 15 मई को भी बिहार आए थे और दरभंगा में छात्र संवाद के बाद पटना के सिनेमा हॉल में ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले देखी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।