Modi doesn't talk like you Lallan Singh calls Rahul Gandhi immature and traitor leader मोदी जी आपकी तरह टांय-टांट नहीं करते, राहुल गांधी को ललन सिंह ने बताया इमैच्योर और देशद्रोही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी जी आपकी तरह टांय-टांट नहीं करते, राहुल गांधी को ललन सिंह ने बताया इमैच्योर और देशद्रोही

एआई समिट पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की लेकिन खुद फंस गई। ललन सिंह समेत एनडीए के की नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

Wed, 25 Feb 2026 04:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मोदी जी आपकी तरह टांय-टांट नहीं करते, राहुल गांधी को ललन सिंह ने बताया इमैच्योर और देशद्रोही

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नंग धरंग प्रदर्शन पर राजनीति थम नहीं रही है। एनडीए के निशाने पर कांग्रेस से बड़े नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आ गए हैं। कांग्रेस से विरोध में प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। ललन सिंह ने कांग्रेस नेता को अपरिपक्व, लाचार और देशद्रोही गतिविधि वाला नेता बताया है। उनसे माफी मांगने की भी बात कही है।

एआई समिट पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की लेकिन खुद फंस गई। नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी, जदयू और एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने राहुल गांधी पर सीधा प्रहार शुरू कर दिया। पीए नरेंद्र मोदी ने एक सभा में विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया तो उनके मंत्रिमंडल सहयोगी ललन सिंह कई कदम आगे निकल गए। जदयू नेता ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगा दिया और माफी मांगने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ललन सिंह ने राहुल गांधी को बताया 'मेंढक'; बोले- राजनीति में इधर-उधर उछलते हैं

ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी की बात सुनकर हंसी आती है। अब थो़डा़ तो परिपक्व बनिए। अपने आपको हास्यपद बनाते रहते हैं। मोदी जी के लिए देश का हित सर्वोपरी है। वे आपकी तरह हर बात पर टांय-टांय नहीं करते हैं। वे पीएम हैं और हमेशा देश के विकास की बात सोचते रहते हैं। देश के हित में मजबूती से निर्णय लेते हैं। राहुल गांधी को यह सब नहीं दिखता है क्योंकि उन्होंने गलत चश्मा लगा रखा है। वे अपना काम करते हैं और मोदी जी अपना फर्ज निभाते रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेडीयू को आरसीपी सिंह की जरूरत नहीं, ललन सिंह की दो-टूक; पीके पर भी बोले

ललन सिंह ने नसीहत दी कि अपने आप में सुधार लाएं। इससे कुछ फायदा होगा। लेकिन वे सुधरने वाले नहीं हैं क्योंकि वे आदत से लाचार हैं। एआई समिट में पूरी दुनिया के लोग भारत आए और देश की ताकत को सराहा। लेकिन राहुल गांधी ने वहां नंगा प्रदर्शन करवाया। यह करके देश को बदनाम किया। विश्वभर में भारत का मान सम्मान गिराया। इसके लिए राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। उन्होंने जो करवाया वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

इधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के एजेंट की तरह काम करते हैं। देश की जनता का हित उनका उद्येश्य नहीं है। उन्हें खुद समझ में नहीं आता कि वे क्या कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCP की JDU में वापसी पर ललन सिंह ने समझाया 72-42-85 का फार्मूला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।