MP Lalan Singh denies RCP return in JDU made big allegations in Munger Bihar RCP की JDU में वापसी पर ललन सिंह ने समझाया 72-42-85 का फार्मूला, नीतीश का गुण गा रहे हैं रामचंद्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RCP की JDU में वापसी पर ललन सिंह ने समझाया 72-42-85 का फार्मूला, नीतीश का गुण गा रहे हैं रामचंद्र

ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी के लिए जदयू में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पार्टी को 72 से 42 पर पहुंचा दिया। लेकिन बिहार की जनता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने नीतश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया।

Sun, 18 Jan 2026 05:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
RCP की JDU में वापसी पर ललन सिंह ने समझाया 72-42-85 का फार्मूला, नीतीश का गुण गा रहे हैं रामचंद्र

Lalan Singh RCP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह(आरसीपी) की नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड(जदयू) में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। कभी नाम सुनते ही आग उगलने वाले आरसीपी के सुर इन दिनों नीतीश कुमार को लेकर बदले हुए हैं। लेकिन, इस मुद्दे पर ललन सिंह का बड़ा बयान आया है। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी को 72 से 42 पर पहुंचाने वाले व्यक्ति का जदयू में कोई स्थान नहीं है।

ललन सिंह रविवार को मुंगेर गए थे। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बिहार को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा किया। इस दौरान पत्रकारों नें उनसे पुराने साथी आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की संभावना पर सवाल पूछ लिया। इस पर ललन सिंह ने ब्रेक लगा दिया। कहा कि अब उनके लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पार्टी को 72 से 42 पर पहुंचा दिया। लेकिन बिहार की जनता और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने नीतश कुमार को 42 से 85 पर पहुंचा दिया। 72 को 42 बनाने वाले के लिए कोई जगह नहीं है। वे यहां आकर क्या करेंगे। ललन सिंह ने दो टूक कह दिया कि आरसीपी ने जदयू को गर्त में पहुंचा दिया। उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश मेरे अभिभावक, राज्यसभा चुनाव से पहले दही-चू़ड़ा भोज में बदले RCP के बोल

दरअसल आरसीपी सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि नीतीश कुमार उनके अभिभावक हैं। वे अपने नेता(नीतीश कुमार) से कभी दूर नहीं रहे। उनके बीच सिर्फ पॉलिटिकल रिलेशन नहीं है बल्कि व्यक्तिगत रिश्ते हैं। यह भी कहा कि 25 सालों से हम एक दूसरे को जानते हैं। वे मुझे या मैं उन्हें जितना जानता हूं उतना कोई नहीं जानता।

उसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी हो सकती है। आसन्न राज्यसभा चुनाव से पहले आरसीपी सिंह नीतीश की शान में कसीदे गढ़ रहे हैं। आरसीपी पहले भी राज्यसभा जा चुके हैं। ललन सिंह ने आरसीपी के उत्साह पर पानी फेर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरसीपी सिंह की घर वापसी जल्द! नीतीश को अभिभावक बताने के बाद JDU में आने के संकेत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।