Mob lynching in Kishanganj, a youth was beaten to death by the crowd on the charges of theft किशनगंज में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में भीड़ ने सब्बीर आलम को पीट-पीटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में भीड़ ने सब्बीर आलम को पीट-पीटकर मार डाला

किशनगंज जिले के बहादुरगंज में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। भीड़ ने सब्बीर आलम नाम के युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। 

Tue, 29 July 2025 06:28 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, किशनगंज
share
किशनगंज में मॉब लिंचिंग, चोरी के आरोप में भीड़ ने सब्बीर आलम को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के किशनगंज जिले में मॉब लिंचिंग के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुआबारी पंचायत के डुबाडांगी में मंगलवार को हुई। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सब्बीर आलम (35) निवासी सुखानदिघी दिघलबैंक, जिला किशनगंज के रूप में की गई है। मारपीट का वीडियो तेजी से इलाके में वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सूचना पर एसडीपीओ-1 गौतम कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े मर्डर

एसपी सागर कुमार ने कहा कि 6 लोगों को अभी तक पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से तकनीकी एवं वीडियो साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान कर सभी दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। चोरी के दरम्यान रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों की पिटाई में इलाज के दौरान युवक की मौत मामले में मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नाबालिग लड़के की हत्या पर बवाल, परिजन बोले- जलाभिषेक करने गया था

जानकारी के मुताबिक युवक सब्बीर आलम के खिलाफ किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना में तीन केस दर्ज थे। मंगलवार अहले सुबह ग्रामीणों ने उसे कथित तौर पर चोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई मोहम्मद शाकिर ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।