mob beat rjd leader Ramashrya Sahni son mukesh sahni after rape alleagation by minor girl राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को घर में घुस भीड़ ने पीटा, रेप का आरोप लगने के बाद बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को घर में घुस भीड़ ने पीटा, रेप का आरोप लगने के बाद बवाल

परिजन के अनुसार, नाबालिग रात करीब दो बजे से गायब थी। इसी दौरान उसका एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें उसने कथित तौर पर मुकेश, रघुवीर और एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोक-लाज और डर के कारण घर से जा रही है।

Sun, 22 June 2025 07:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, समस्तीपुर
share
राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को घर में घुस भीड़ ने पीटा, रेप का आरोप लगने के बाद बवाल

पूर्व मंत्री और राजद नेता रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी और चालक रघुवीर महतो पर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शनिवार की शाम भीड़ ने उनके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड 38 में कोरबद्धा गांव स्थित घर पर हमला कर दिया। भीड़ ने मुकेश और चालक रघुवीर महतो को बुरी तरह पीटा। पूर्व मंत्री ने दोनों को कमरे में बंद कर उनकी जान बचायी। उधर, रामाश्रय सहनी ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। बेटा दोषी हुआ तो उसकी पैरवी नहीं करूंगा।

परिजन के अनुसार, नाबालिग रात करीब दो बजे से गायब थी। इसी दौरान उसका एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें उसने कथित तौर पर मुकेश, रघुवीर और एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोक-लाज और डर के कारण घर से जा रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट

ऑडियो वायरल होने के बाद लोग उग्र हो गए और पूर्व मंत्री के घर पर धावा बोल दिया। एएसपी सह एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि पूर्व मंत्री के घर पर हो रहे हंगामे को पुलिस ने शांत कराया और उनके बेटे के चालक को हिरासत में लिया है। नाबालिग खुद से थाने पहुंची थी। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर मिला नोटिस तो बोले लेखक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।