miscreats shot dead a man after he not give ransom for drink alcohal in bihar bhagalpur बिहार में शराब पीने के लिए रंगदारी की डिमांड, इनकार करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शराब पीने के लिए रंगदारी की डिमांड, इनकार करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

कन्हैया रात नौ बजे खाना खाने के बाद कठेला में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान ऋषभ अपने साथियों के साथ आया और युवक से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। मना करने पर कुख्यात ने कमर से कट्टा निकाल लिया। युवक भागने लगा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी।

Mon, 11 May 2026 08:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, नवगछिया, भागलपुर
share
बिहार में शराब पीने के लिए रंगदारी की डिमांड, इनकार करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार में पिछले कई सालों से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन राज्य में शराब की खेप या शराबियों के पकड़े जाने की खबरें अक्सर सामने आती हैं। अब शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने के लिए ना सिर्फ रंगदारी मांगी गई बल्कि रंगदारी देने से इनकार कर एक युवक की हत्या भी कर दी गई। यह सनसनीखेज मामला भागलपुर जिले का है। यहां खरीक खाना क्षेत्र के कठेला में शनिवार की रात बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोली मार दी। युवक की रविवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी विजय मोदी के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार मोदी के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात के चार घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कन्हैया रात नौ बजे खाना खाने के बाद कठेला में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान ऋषभ अपने साथियों के साथ आया और युवक से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। मना करने पर कुख्यात ने कमर से कट्टा निकाल लिया। युवक भागने लगा लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर गोली मार दी। उसे मृत समझकर बदमाश दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर वारदात की सूचना के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए खरीक सीएचसी भेजा। युवक को पेट में गोली लगी थी। उसे रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला अरेस्ट,कई केस हैं दर्ज
ये भी पढ़ें:यूपी के युवक ने बिहार में डांसर से किया रेप, मध्य प्रदेश से आई थी लड़की

रविवार को पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर कठेला गांव स्थित एक बगीचा से ऋषव चौधरी और उसके साथी कठेला निवासी अभिनव चौधरी और पूर्वी घरारी निवासी मो. रहमान को देसी कट्टा, 13 कारतूस और चार खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल ऋषभ चौधरी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल की भाभी रूबी देवी के फर्द बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष पर चलाई थी गोली

ऋषभ चौधरी खरीक के तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर गोली चलाने समेत करीब एक दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोपी रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-पानी का अलर्ट; पटना में कैसा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।