uttar pradesh man raped orchestra dancer in bihar came from madhya pradesh यूपी के युवक ने बिहार में डांसर से किया रेप, आर्केस्ट्रा में नाचने मध्य प्रदेश से आई थी लड़की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी के युवक ने बिहार में डांसर से किया रेप, आर्केस्ट्रा में नाचने मध्य प्रदेश से आई थी लड़की

पीड़िता का आरोप है कि कार्यक्रम रद्द होने के बाद आरोपी उसे अजयपुर स्थित अपने भाड़े के कमरे में चले आये। जहां उसके साथ रात में जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद नर्तकी ने देर रात 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

Mon, 11 May 2026 08:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, गयाजी
share
यूपी के युवक ने बिहार में डांसर से किया रेप, आर्केस्ट्रा में नाचने मध्य प्रदेश से आई थी लड़की

बिहार के गयाजी जिले में आर्केस्ट्रा में प्रोग्राम देने वाली एक नर्तकी के साथ उसके ही ग्रुप के एनाउंसर पर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आमस ब्लॉक से सटे गुरुआ थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित महेयामा गांव निवासी दीपक चौहान एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में एनाउंसर का काम करता है। उसने मध्यप्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली नर्तकी को शनिवार की रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया था। लेकिन, तेज आंधी और बारिश की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया तो अजयपुर गांव में एक भाड़े के मकान में चले आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला अरेस्ट,कई केस हैं दर्ज
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-पानी का अलर्ट; पटना में कैसा मौसम

कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि कार्यक्रम रद्द होने के बाद आरोपी उसे अजयपुर स्थित अपने भाड़े के कमरे में चले आये। जहां उसके साथ रात में जबरन दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद नर्तकी ने देर रात 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही आमस पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी समेत दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

लिव-इन रिलेशन में रहने का आरोपी ने किया दावा

पुलिस के पूछताछ में आरोपी दीपक चौहान ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि वह और पीड़िता कई वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। उसके अनुसार कार्यक्रम के पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उस पर झूठा आरोप लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को जमीन की मिलेगी जानकारी, सम्राट सरकार का प्लान

समझौते की भी हुई कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े कुछ कलाकार आमस थाना पहुंचे और समझौता कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया जारी रखते हुए किसी दबाव को स्वीकार नहीं किया। घटनास्थल गुरुआ थाना क्षेत्र में है। इसके बाद गुरुआ पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया गया।

आमस के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि पूछताछ में पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल गुरुआ थाना क्षेत्र में पड़ता है। इस कारण आरोपी को गुरुआ पुलिस को सौंप दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।