gangster mukund kumar arrested who threat bjp mla ranjan kumar to shot him by ak 47 in bihar muzaffarpur बिहार में BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला पहले अरेस्ट फिर बेल, कई केस हैं दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला पहले अरेस्ट फिर बेल, कई केस हैं दर्ज

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि विधायक को धमकी देने वाला आरोपित मुकुंद के खिलाफ पूर्व से आठ केस दर्ज हैं। इसमें छह केस शराब का धंधा करने का है। अंजनी ठाकुर गैंग ने एके-47 से मिठनपुरा में नौ साल पहले छह अप्रैल 2017 को ठेकेदार अतुल शाही की हत्या कर दी थी।

Mon, 11 May 2026 07:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में BJP विधायक रंजन कुमार को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला पहले अरेस्ट फिर बेल, कई केस हैं दर्ज

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टिप्पणी करने वाले हिस्ट्रीशीटर मुकुंद कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने उसके घर कन्हौली विशुनदत्त बेला रोड से दबोचा। हालांकि रविवार की शाम उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। मुकुंद कुमार के खिलाफ नगर विधायक ने शनिवार को मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकुंद कुख्यात अंजनी ठाकुर गैंग से जुड़ा रहा है। विधायक ने एफआईआर में उल्लेख किया था कि आरोपित मुकुंद कुमार उर्फ मुकुंद तिवारी ने इजाजत के बिना उनकी तस्वीर का प्रयोग कर पोस्ट व टिप्पणी की। इसको लेकर उसे समझाने के लिए जब वे और उनके सहयोगी आरोपित के घर गए तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से आरोपित मुकुल की पत्नी पिंकी तिवारी ने भी नगर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने उनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिंकी ने नगर विधायक के अलावा अभिमन्यु तिवारी, दीपू ठाकुर, विजय पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, बिट्टू ठाकुर, अमित सिंह, सुर्दशन ठाकुर को नामजद और 50-60 अज्ञात समर्थकों को आरोपित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 45,000 पुल-पुलियों की गर्डर, स्लैब और पिलर की जांच, इंजीनियरों को फरमान
ये भी पढ़ें:रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को जमीन की मिलेगी जानकारी, सम्राट सरकार का प्लान

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि विधायक को धमकी देने वाला आरोपित मुकुंद के खिलाफ पूर्व से आठ केस दर्ज हैं। इसमें छह केस शराब का धंधा करने का है। अंजनी ठाकुर गैंग ने एके-47 से मिठनपुरा में नौ साल पहले छह अप्रैल 2017 को ठेकेदार अतुल शाही की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस की जांच में मुकुंद का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश-10 के न्यायालय में मुकुंद समेत 13 आरोपितों पर सुनवाई चल रही है।

23 मई को सुनवाई की अगली तारीख है। इसके अलावा मुशहरी थाने में उसके खिलाफ फर्जीवाड़े और ठगी की एफआईआर दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। भाजपा विधायक और मुकुंद के बीच मारपीट व विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के पटना तक सुर्खियों में आने के बाद एसएसपी कांतेश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लोगों को देते हुए पुलिस कार्रवाई के बारे में बताया है। इधर, मुकुंद तिवारी के घर पर हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें विधायक समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल जा चुका हूं, एके-47 से भून दूंगा; भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिरी नाले पर सड़क से उत्तर-बिहार जाना होगा आसान, नवीन सिन्हा पथ होगा नाम

पोस्ट पर तरह-तरह के किए जा रहे कमेंट्स

मुकुंद ने विधायक से विवाद को लेकर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा है कि शहर की समस्या का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया था। इस बात को लेकर विधायक सुबह-सुबह उसके घर पर समर्थकों को लेकर पहुंचे और मारपीट की। मुकुंद के बयान पर विपक्षी दलों के नेताओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।