miscreants shot husband wife and son during loot in bihar muzaffarpur बिहार में बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, नाक-कान और गले से गहने नोच लिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, नाक-कान और गले से गहने नोच लिए

अपराधियों ने करीब एक किमी तक उनका पीछा किया और रेपुरा चौर में सुनसान जगह पर ओवरटेक कर घेर लिया। श्वेता की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गहने उतारने को बोला। इसका पति व पत्नी ने विरोध किया। इस पर गोली चला दी। श्वेता की कनपटी में गोली लगी।

Tue, 28 April 2026 08:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में बदमाशों ने पति-पत्नी और बच्चे को मारी गोली, नाक-कान और गले से गहने नोच लिए

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग पर रेपुरा चौर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट के दौरान पति-पत्नी व बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद दोनों अपराधी करीब सात लाख रुपये के जेवरात लूटकर बाइक लहराते हुए हाईवे की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला श्वेता कुमारी (26) की कनपटी में गोली लगी है। उसके पति वैशाली के बलिगांव थाना के दिग्घा निवासी सोहन सिंह (27) की जांघ में गोली लगी है। वहीं, गोली साढ़े तीन साल के पुत्र प्रियांश कुमार के सिर को छूते हुए निकल गई। उसे आंशिक जख्म आया है। सोहन व श्वेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में भर्ती श्वेता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सोहन दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत है। वह भाई के साले की शादी में शामिल होने के लिए परिवार समेत दिल्ली से आया था। बाइक से पत्नी व बच्चे को लेकर बरियारपुर थाना अंतर्गत मड़वन गांव में भाई के ससुराल जा रहा था। अपराधियों ने करीब एक किमी तक उनका पीछा किया और रेपुरा चौर में सुनसान जगह पर ओवरटेक कर घेर लिया। श्वेता की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गहने उतारने को बोला। इसका पति व पत्नी ने विरोध किया। इस पर गोली चला दी। श्वेता की कनपटी में गोली लगी। सोहन ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी जांघ में गोली मार दी। श्वेता की कनपटी को छेदकर गोली बच्चे के सिर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद अपराधी गहने नोचकर निकल भागे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55% जमीन वापस करेगी सरकार, 4 गुना मिलेगा दाम; टाउनशिप पर सम्राट सरकार का प्लान

थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग पर रेपुरा चौर में हुई लूट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर गोली चला दी। एक गोली महिला श्वेता की कनपटी को छेदती हुई उसके बेटे प्रियांश के सिर को छूते हुए निकल गई। इससे उसे हल्का जख्म आया। जख्मी सोहन ने बताया कि श्वेता को गोली मारने पर अपराधियों ने उनकी जांघ में गोली मारी दी। इसके बाद घायल श्वेता के नाक, कान व गले से गहने नोच लिए और उसके गले से चेन छीन ली। बताया कि पांच से सात मिनट में दोनों अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। गहनों की कीमत सात लाख बताई।

घटनास्थल से सोहन के भाई का ससुराल करीब एक किमी की दूरी पर है। वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन व ग्रामीण घायल श्वेता व सोहन को शहर में इलाज के लिए ले गए। प्रियांश का स्थानीय अस्पताल से इलाज कराया गया। सूचना पर एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कंचन कुमारी और थानेदार कमलेश कुमार ने पहुंच छानबीन की। मौके पर दो खोखा, एक गोली जब्त किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए म
ये भी पढ़ें:आईजीआईएमएस में MBBS की परीक्षा रद्द, धांधली के बाद कर्मियों और छात्रों को नोटिस

खेत में काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए दौड़े

गोली की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए दौड़े। लेकिन, उनके पहुंचने से पहले ही अपराधी बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों के जुटने पर सोहन ने कॉल कर भाई के ससुराल में घटना की जानकारी दी। तब मड़वन गांव से लोग वहां पहुंचे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।