thunder lightning and rain from south to north in bihar relief from heat weather report Bihar Weather: दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: गलवार को राज्य के दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर बिहार के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

Tue, 28 April 2026 06:14 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में एक मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान राज्य के ज्यादातर शहरों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इसका प्रभाव दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर के अधिक जिलों में रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मंगलवार को राज्य के दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर बिहार के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इधर, सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

बिहार के अधिकांश हिस्सों में 28 अप्रैल से पांच मई तक अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी मानसून और वर्तमान हीट वेव (लू) की स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा वर्ष 2026 के मानसून पूर्वानुमान और तापमान की प्रवृत्तियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55% जमीन वापस करेगी सरकार, 4 गुना मिलेगा दाम; टाउनशिप पर सम्राट सरकार का प्लान

समीक्षा के दौरान मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि एक मार्च से 27 अप्रैल 2026 के बीच राज्य के विभिन्न अंचलों में तापमान में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष जून और जुलाई के महीनों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगस्त-सितंबर में मानसून के उत्तरार्द्ध में स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन शुरुआती महीनों में बारिश की कमी कृषि और जल संचयन के लिए चुनौती बन सकती है। मुख्य सचिव ने हीट वेव और कम बारिश की स्थिति में भू-जल स्तर गिरने की संभावना को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को सभी चापाकलों, नल-जल योजनाओं की चालू स्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

लू से होने वाली बीमारियों और ‘सनस्ट्रोक’ के मामलों से निपटने के लिए सभी अस्पतालों में विशेष वार्ड और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे लगातार सिवल सर्जन के साथ बैठक करें। यह भी निर्देश दिया कि गर्मी के कारण बढ़ते लोड के बावजूद राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईजीआईएमएस में MBBS की परीक्षा रद्द, धांधली के बाद कर्मियों और छात्रों को नोटिस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार का सम्राट सरकार को झटका, मिट्टी जांच के लिए भेजे प्रस्ताव पर कटौती

भागलपुर में दो दिनों 28 और 29 को गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राज्य के दक्षिण बिहार के साथ ही सहित कोसी-सीमांचल के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा व सुपौल के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।