misbehave with jitan ram manjhi samdhan and barachatti mla jyoti devi fight with body guards जीतन राम मांझी की समधन और विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई; 20 लोगों पर केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीतन राम मांझी की समधन और विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई; 20 लोगों पर केस

20 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मी धीरज कुमार और सूरज कुमार के साथ हाथापाई की तथा विधायक के सामने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया।

Mon, 18 May 2026 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बाराचट्टी, गयाजी
share
जीतन राम मांझी की समधन और विधायक ज्योति देवी से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई; 20 लोगों पर केस

बिहार के गयाजी जिले में मोहनपुर के गंभीरा गांव के पास रविवार की शाम बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के साथ असामाजिक तत्वों ने दुर्व्यवहार किया। उनके सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। विधायक की शिकायत पर मोहनपुर थाने में सात नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्योति देवी ने बताया कि वह गंभीरा गांव में एक सामाजिक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान सिंगल लेन सड़क पर सामने से आ रही एक सवारी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

सुरक्षाकर्मियों द्वारा गाड़ी पीछे करने का अनुरोध किए जाने पर गाड़ी में सवार लोग उग्र हो गए। 20 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मी धीरज कुमार और सूरज कुमार के साथ हाथापाई की तथा विधायक के सामने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। हम की विधायक ज्योति केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 44 डिग्री वाली गर्मी का एहसास, रातें भी उबल रहीं; आज कैसा रहेगा मौसम

विधायक ज्योति देवी ने बताया मोहनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित समारोह में जाने के दौरान मोहनपुर पुलिस की टीम एस्कॉर्ट में नहीं थी। बाराचट्टी की पुलिस की टीम एस्कॉर्ट करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र की सीमा तक छोड़कर वापस चली गई। वहां से गंभीरा गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

विधायक ने बताया कि उग्र लोगों से घिरने के बाद मामले की सूचना मोहनपुर और बाराचट्टी पुलिस को दी गई। एस्कॉर्ट कर लौट रही बाराचट्टी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद मोहनपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान सवारी गाड़ी पर सवार लोग भागने में सफल रहे। विधायक ने बताया कि चुनाव के दौरान भी उन पर हमले किए गए थे। जिला पुलिस प्रशासन से संबंधित मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने की बातें कही गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU;आनंद मोहन खूब बोले
ये भी पढ़ें:सुबह-सुबह भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी की बोगी में लगी आग, भगदड़ जैसे हालात

वाहन को घेर कर शीशा तोड़ने का भी प्रयास

विधायक ने आरोप लगाया कि करीब 20 लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

विधायक के बयान पर सात लोगों पर केस दर्ज

विधायक और सुरक्षा बलों के साथ हाथापाई मामले में मोहनपुर थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक ज्योति देवी के तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में लालमाटी गांव के पलटू यादव, दीपक यादव, सुनील यादव, लाडू गांव के सीता यादव, कारू मालाकार, राहुल मालाकार, विक्रम ठाकुर सहित बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक ने थानाध्यक्ष संजय कुमार से संबंधित मामले में ठोस कार्रवाई करने की बातें कही है। इधर स्थानीय लोगों ने गंभीरा गांव की घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि विधायक के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।