anand mohan said Buried alive jdu become thaili party also reacts on chetan anand नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU; चेतन के मंत्री नहीं बनने पर भी भड़के आनंद मोहन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU; चेतन के मंत्री नहीं बनने पर भी भड़के आनंद मोहन

आनंद मोहन ने कहा कि आज बिहार में जो बोर्ड लग रहा है उसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का नाम क्यों नहीं है? आखिर 85 लोगों के साथ समर्थन में हैं। मैं बीजेपी को दोष नहीं दूंगा। हर पार्टी एकाधिकार चाहती है। ये लोग क्यों नहीं आवाज उठाते हैं कि नीतीश कुमार को क्यों पोस्टर से बाहर कर दिया?

Mon, 18 May 2026 06:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीतांमढ़ी
share
नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU; चेतन के मंत्री नहीं बनने पर भी भड़के आनंद मोहन

पत्नी लवली आनंद जनता दल (यूनाइटेड) से सांसद और बेटे चेतन आनंद जदयू से विधायक। फिर भी आखिर बाहुबली नेता आनंद मोहन जनता दल (यूनाइटेड) से इतना भड़के हुए क्यों हैं? सीतामढ़ी जिले में एक कार्यक्रम में मौजूद आनंद मोहन ने जदयू पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है जिसके बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए यहां तक कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है। आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। आज कौन लोग है चेतन आनंद को नवीनगर भेजते हैं, शफूर्दीन का गला काटते हैं? शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार मौजूद थे। 85 एमएलए के साथ वे खड़े थे। लेकिन उनकी फोटो नहीं था। आज बोर्ड में उपमुख्य मंत्री का भी नाम गायब हो गया है।

चेतन आनंद ने कहा, 'जिस कठिन दौर से जनता दल (यू) को बनाने से लेकर यहां लाने तक नीतीश कुमार ने साथ दिया। आज आप जाकर देखें कि उनको जिंदा ही दफन कर दिया गया है। कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं है। मंच पर शपथ ग्रहण हुआ और नीतीश कुमार वहां मौजूद थे। 85 एमएलए के साथ खड़ा एक व्यक्ति था और उनकी तस्वीर तक नहीं थी। आज जब आप होते हैं तो घटक दल के दो-दो डिप्टी सीएम की तस्वीरें होती हैं। आज बिहार में जो बोर्ड लग रहा है उसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का नाम क्यों नहीं है?

आखिर 85 लोगों के साथ समर्थन में हैं। मैं बीजेपी को दोष नहीं दूंगा। हर पार्टी एकाधिकार चाहती है। ये लोग क्यों नहीं आवाज उठाते हैं कि नीतीश कुमार को क्यों पोस्टर से बाहर कर दिया? इस देश की पिछड़ी जातियां जो करीब 20 साल से सत्ता में सहभागिता देख रहा था पिछले साल जब होली थी तो किसी ने होली नहीं मनाई। किसने इस षड़यंत्र को अंजाम दिया?'

चेतन आनंद पर क्या बोले आनंद मोहन

चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए आनंद मोहन ने कहा कि एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश होती है कि आनंद मोहन बेटे के लिए बौखला गया है। जनता दल (य़ूनाइटेड) में थैली की राजनीति है। नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा लेकर थैली की राजनीति धड़ल्ले से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो थैली पहुंचाया वह मंत्री बन गया। जब वो सचेत थे तब इसी सीतामढ़ी का टिकट वापस करना पड़ा था। चेतन आनंद ने सरकार बचाई थी।

बेटा अगर सरकार बचाएगा तो सरकार तुम नहीं चलाओगे, सरकार भी चलाएगा चेतन आनंद। वो समय भी आने वाला है। एड़ियां रगड़ कर देगा। इन लोगों ने जेडीयू का बोरिया-बिस्तर नहीं समेटा है। पूरे एनडीए को डूबा रहे हैं। आज चुनाव हो जाए। आरा-बक्सर के एमएलसी चुनाव में थैली को करारा जवाब मिला है। दूसरा चुनाव फिर होने वाला है। लोग कहते हैं टाइगर अभी जिंदा है। सिंह इज किंग। देखते रहिए आप। पैसे का खेल हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।