minor girl gang rape in bihar vaishali chowkidar beaten victim family in panchayat बिहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, थाने के चौकीदार ने पंचायत जुटा पीड़िता के परिजनों को पीटा; 3 पर केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, थाने के चौकीदार ने पंचायत जुटा पीड़िता के परिजनों को पीटा; 3 पर केस

एफआईआर में पिता की तरफ से कहा गया है कि देर रात जब नींद टूटी तो देखा कि घर में उनकी बच्ची नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद एक आरोपी के घर से उसे बरामद किया गया। चौकीदार उपेंद्र पासवान ने अपने पोते को मामले से बचाने के लिए पंचायत जुटाया और दवाब डालने के लिए उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी की।

Thu, 10 July 2025 09:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बिदुपुर, वैशाली
share
बिहार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, थाने के चौकीदार ने पंचायत जुटा पीड़िता के परिजनों को पीटा; 3 पर केस

बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी थाने के चौकीदार का पोता बताया जा रहा है। आरोप है कि चौकीदार ने पंचायत बुलाकर इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की और पीड़ित लड़की के परिजनों की पिटाई भी कर दी। घटना वैशाली जिले की है। यहां बिदुपुर थाने के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

मामला संज्ञान में आते ही पंचायती स्तर से मामले को निबटा लेने की भरसक कोशिश की गई। पीड़िता के पिता पर मामला को तूल न देने के लिए दबाब भी डाला गया। सूचना पाते ही बिदुपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच में जुट गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पीड़िता के पिता के बयान पर अविनाश कुमार, पिता अशोक पासवान, सोनू कुमार पिता वीरचंद्र पासवान और थाने में तैनात चौकीदार उपेंद्र पासवान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची को साथ 5 किलो मछली लेने आया था रोहित, कुढ़नी रेप कांड के गवाह ने क्या बोला

एफआईआर में पिता की तरफ से कहा गया है कि देर रात जब नींद टूटी तो देखा कि घर में उनकी बच्ची नहीं है। काफी खोजबीन करने के बाद एक आरोपी के घर से उसे बरामद किया गया। आरोप यह भी है कि चौकीदार उपेंद्र पासवान ने अपने पोते को मामले से बचाने के लिए पंचायत जुटाया और दवाब डालने के लिए उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 3 शराबियों को लेकर जा रही उत्पाद विभाग की टीम को पीटा, सबको छुड़ाया
ये भी पढ़ें:30 पेड़ लगाओ और.., बिहार में शराब के साथ पकड़ाए नाबालिग को क्या सजा मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।