Excise and Prohibition Deptartment team beaten in bihar miscreants rescued three people बिहार में 3 शराबियों को लेकर जा रही उत्पाद विभाग की टीम को पीटा, सबको छुड़ा ले गए; दारोगा की हालत गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 3 शराबियों को लेकर जा रही उत्पाद विभाग की टीम को पीटा, सबको छुड़ा ले गए; दारोगा की हालत गंभीर

शराबियों के परिजन बड़ी संख्या में पिकअप गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने उत्पाद टीम की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और गिरफ्तार शराबियों को छुड़ा ले गए। हमलावरों ने स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों को कुटुंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Thu, 10 July 2025 09:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा, औरंगाबाद
share
बिहार में 3 शराबियों को लेकर जा रही उत्पाद विभाग की टीम को पीटा, सबको छुड़ा ले गए; दारोगा की हालत गंभीर

बिहार में पुलिस टीम पर अक्सर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आती हैं। अब औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम की पिटाई की गई है। मारपीट में शामिल लोगों ने तीन शराबियों को भी छुड़ा लिया है। औरंगाबाद में अंबा थाना क्षेत्र के मटपा रोड में धोबनी गांव के समीप मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

इस घटना में उत्पाद दारोगा कृष्णनंदन कुमार, चालक सुमंत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया चेकपोस्ट की उत्पाद टीम ने शराब पीकर लौट रहे तीन लोगों को पकड़ा और उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 पेड़ लगाओ और.., बिहार में शराब के साथ पकड़ाए नाबालिग को क्या सजा मिली

इसकी सूचना मिलने पर शराबियों के परिजन बड़ी संख्या में पिकअप गाड़ी से पहुंचे। उन्होंने उत्पाद टीम की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और गिरफ्तार शराबियों को छुड़ा ले गए। हमलावरों ने स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों को कुटुंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा और चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।

कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग निकले। दारोगा के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल के कमरा नंबर-213 में क्या हुआ, बिस्तर पर थी लाश
ये भी पढ़ें:बच्ची को साथ 5 किलो मछली लेने आया था रोहित, कुढ़नी रेप कांड के गवाह ने क्या बोला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।