bihar weather will pleasant in june imd said heavy rain during monsoon जून में बिहार का मौसम रहेगा सुहाना, नहीं चलेगी लू; मानसून में कैसी होगी बारिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जून में बिहार का मौसम रहेगा सुहाना, नहीं चलेगी लू; मानसून में कैसी होगी बारिश

Monsoon In Bihar:जून में सामान्य से अधिक बारिश होने से पूरे मानसून के दौरान बिहार में अच्छी बारिश होगी। मानसून ने अपने निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही 24 मई को केरल में दस्तक दी थी। पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून आया था। सामान्य से 20% कम बारिश हुई थी।

Wed, 28 May 2025 05:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/नई दिल्ली
share
जून में बिहार का मौसम रहेगा सुहाना, नहीं चलेगी लू; मानसून में कैसी होगी बारिश

Monsoon In Bihar: देश में समय पूर्व मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन, पटना मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून समय से 13 से 15 जून के बीच पहुंचने के आसार हैं। जून में सामान्य से अधिक बारिश होगी। साथ ही राज्य में जून में लू चलने के आसार नहीं है। बिहार में प्री-मानसून सीजन के दौरान अब तक 111.9 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है। जून में सामान्य से अधिक बारिश होने से पूरे मानसून के दौरान बिहार में अच्छी बारिश होगी। मानसून ने अपने निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही 24 मई को केरल में दस्तक दी थी। पिछले वर्ष बिहार में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून आया था। सामान्य से 20% कम बारिश हुई थी।

जून में 108% वर्षा की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि देश में जून में सामान्य से अधिक 108 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जून में सामान्य बारिश 106.6 मिमी होती है। मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के पूर्वी हिस्से में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम

अब तक सामान्य से अधिक हुई बारिश

बिहार में प्री-मानसून सीजन के दौरान कब तक सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 27 मई तक समान्य बारिश 73.7 मिलीमीटर है। लेकिन 111.9 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार जून में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण प्री-मानसून के बाद मानसून सीजन में भी बिहार में अच्छी बारिश होगी।

2021 के बाद से सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है

बिहार में 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को ही प्रवेश किया था। इसके बावजूद सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। 2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। बिहार में मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश 992 मिलीमीटर है। 2021 के बाद से प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है। लेकिन वास्तविक स्थिति बिहार में मानसून दस्तक देने के बाद ही पता चलेगा कि मानसून को मौसमी चक्र सहायता कर रहा है या नहीं। अगर मौसमी चक्र मानसून को सहायता करेगा, तो सामान्य से अधिक बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट और आयकर गोलंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, ट्रैफिक एडवाजरी पढ़ लें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।