Wife love affair at near her parents house husband killed when go to meet her मायके में अफेयर कर रही पत्नी से मिलने पहुंचा पति, प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मायके में अफेयर कर रही पत्नी से मिलने पहुंचा पति, प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

बिहार के सोनपुर में अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मायके में अफेयर चल रहा था, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला।

Thu, 22 May 2025 09:50 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सोनपुर
share
मायके में अफेयर कर रही पत्नी से मिलने पहुंचा पति, प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

बिहार के सारण जिले में पत्नी के अवैध संबंध में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा निवासी 35 साल के सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसकी ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का अपने मायके में किसी से अफेयर चल रहा था। पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने पत्नी मूरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की शादी में गया प्रेमी, सुबह मरा मिला; दुल्हन के घर वालों ने मारा?

बताया जा रहा है कि मृतक सुनील कुमार के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। चर्चा है कि उसका मायके के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को इस बात की भनक लग गई थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। फिर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

सोनपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी मूरती देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। वारदात के बाद से मृतक के ससुराल वाले फरार हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।