married sister-in-law in a love marriage wife ate poison along with 6-year daughter 2 deaths in जीजा ने साली संग किया लव मैरिज, बीवी ने 6 साल की बेटी के साथ खाया जहर; 2 मौत पर कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा ने साली संग किया लव मैरिज, बीवी ने 6 साल की बेटी के साथ खाया जहर; 2 मौत पर कोहराम

पति ने साली के शादी रचायी तो बीवी-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, पति ने बीवी की बहन से दूसरी शादी कर ली। इस वजह से महिला नाराज थी। मायके के परिजनों ने ससुराली के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Thu, 29 Jan 2026 06:23 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जीजा ने साली संग किया लव मैरिज, बीवी ने 6 साल की बेटी के साथ खाया जहर; 2 मौत पर कोहराम

खबर बिहार के नालंदा से है जहां एक परिवार में दो सदस्यों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया। एक महिला ने अपनी छह साल की बेटी के साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के पीछे नाजायज रिश्ते को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मृतका के पति ने अपनी छोटी साली से लव मैरिज कर लिया था जिसे लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। घटना नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव की है। महिला के पिता ने स्थानीय थाना में हत्या करने का केस दर्ज कराया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार की है।

जानकारी के मुताबिक पति ने साली के शादी रचायी तो बीवी-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, पति ने बीवी की बहन से दूसरी शादी कर ली। इस वजह से महिला नाराज थी। मायके के परिजनों ने ससुराली के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कलह से परेशान होकर महिला और बेटी ने जहर खा लिया है। मृतका पिंटू कुमार की 27 वर्षीया पत्नी मधुमाला देवी उर्फ मालो और उसकी बच्ची प्रिया कुमारी थी। पतुआना गांव निवासी मालो के पिता ने दामाद पिंटू समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस में बड़ा खुलासा

केस उठाने के लिए दे रहा था धमकी

मालो देवी के पिता ने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी दौरान वर्ष 2018 में पिंटू ने उनकी छोटी बेटी रूसी कुमारी को भगाकर उससे दूसरी शादी कर ली। इससे नाराज होकर मालो ने केस कर दिया। इस मामले में पिंटू कुछ समय तक जेल में भी रहा। वापस लौटने के बाद वह केस उठाने की धमकी दे रहा था। साथ ही, मालो के साथ मारपीट कर उसे ससुराल से भगाना चाहते थे। इसी खुन्नस में ससुराल के लोगों ने मां-बेटी को जहर दे दिया।

भाई ने पहुंचाया अस्पताल

महिला के भाई ने बताया कि बहन ने फोन कर जानकारी दी कि ससुराल के लोगों ने जहर दे दिया है। आनन-फानन में वह रहुई पहुंचा और मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले बच्ची की मौत हो गयी थी। मालो को पावापुरी रेफर किया गया। बाद में उसकी भी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हत्या का आरोप लगाकर लिखित आवेदन दिया गया है। सभी आरोपित फरार है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेन्नई में बिहार के रहने वाले बाप-बेटे को काट डाला,पत्नी को नदी में फेंकने का शक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।