Sperm of 18- to 21-year-old boy on undergarments revealed in technical investigation into Patna NEET student death 18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस की तकनीकी जांच में खुलासे से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस की तकनीकी जांच में खुलासे से हड़कंप

जांच में पता चला है कि छात्रा के कपड़े पर मिले स्पर्म 18 साल से 21 साले के लड़के का है। पुलिस उस एज ग्रुप के संदिग्धों की पहचान कर रही है जिनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

Thu, 29 Jan 2026 03:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस की तकनीकी जांच में खुलासे से हड़कंप

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत मामले की जांच में एक अहम बात निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एफएसल जांच में लड़की के अंतः वस्त्र पर जो मेल स्पर्म के अवशेष मिले वे 18 से 21 साल की उम्र के युवाओं के थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी अब उस एज ग्रुप के संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने जेल में बंद हॉस्टल मालिक मनीष रंजन के घर पर छापेमारी की।

समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा के कपड़े की एफएसएल जांच की गई। रिपोर्ट में पता चला कि परिवार जनों ने पुलिस को छात्रा का कपड़ा सुपुर्द किया था। उनकी जांच कराने के बाद पटना पुलिस ने रिलीज जारी कर स्पर्म होने की बात बताई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पर्म 18 साल से 21 साले के लड़के का है। पुलिस उस एज ग्रुप के संदिग्धों की पहचान कर रही है जिनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इस बीच अभी तक करीब 30 लोगों के सैंपल पुलिस ने कलेक्ट किया है जिनमें मृतका के माता पिता,भाई, मामा और अन्य संदिग्ध शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।