father and son of bihar cut into several pieces in chennai wife thrown in river चेन्नई में बिहार के रहने वाले बाप-बेटे को काट डाला, पत्नी को नदी में फेंकने का शक; परिवार में मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चेन्नई में बिहार के रहने वाले बाप-बेटे को काट डाला, पत्नी को नदी में फेंकने का शक; परिवार में मातम

पिता ने बताया कि तीन साल पहले पुत्र की शादी हुई थी। मृतक गौरव अपने तीन भाइयों में मांझिल था। गांव में काम नही मिलने पर आरोपी उपेंद्र यादव के कहने पर उनका पुत्र एक साल पहले चेन्नई गया था। एक साथ तीन सदस्यों की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं।

Thu, 29 Jan 2026 01:34 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, शेखपुरा
share
चेन्नई में बिहार के रहने वाले बाप-बेटे को काट डाला, पत्नी को नदी में फेंकने का शक; परिवार में मातम

बिहार के शेखपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की चेन्नई के अडियाल में हुई हत्या के मामले में परिजनों ने बताया कि पिता और पुत्र की लाश कचरे के ढेर पर एक बोरे में बंद मिली है। बेरहमी से हत्या के बाद शवों को कई टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। जबकि आशंका है कि महिला (पत्नी) को मारकर शव को एक नदी में फेंका गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतक के पिता ने बताया कि मृतक के भाई नरेश यादव चेन्नई गये हैं। पुत्र और पौत्र की लाश को शेखपुरा लाया जा रहा है। गुरुवार तक आने की उम्मीद है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरा परिवार सदमे में है। इधर, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चेन्नई पुलिस द्वारा हत्याकांड के बारे में अबतक संपर्क नहीं किया गया है। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI ने बिहार की महिला दारोगा को टीचर के अपहरण और मर्डर में किया अरेस्ट, प्रेम प्

तीन साल पहले हुई थी शादी

पिता ने बताया कि तीन साल पहले पुत्र की शादी हुई थी। मृतक गौरव अपने तीन भाइयों में मांझिल था। गांव में काम नही मिलने पर आरोपी उपेंद्र यादव के कहने पर उनका पुत्र एक साल पहले चेन्नई गया था। एक साथ तीन सदस्यों की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

पिता ने बताया कि मृतक के भाई नरेश यादव चेन्नई गये हैं। पुत्र और पौत्र की लाश को शेखपुरा लाया जा रहा है। गुरुवार तक आने की उम्मीद है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरा परिवार सदमे में है। इधर, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चेन्नई पुलिस द्वारा हत्याकांड के बारे में अबतक संपर्क नहीं किया गया है। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।