many people dead due to Thunderstorm and rain in bihar imd predicts more rain likely to come Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहीं

Bihar Thunderstorm And Rain: पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया में भी 2 लोगों के मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को आई तेज आंधी ने पश्चिम चंपारण जिले में विभिन्न जगह पर दो युवको की जान ले ली। वही एक दो वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया।

Thu, 30 April 2026 12:00 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहीं

Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-बारिश से हाहाकार मचा है। आंधी-तूफान से राज्य में बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सारण, मधुबनी और दरभंगा में एक-एक और पटना के दानापुर में दो की मौत हुई है। विभाग ने अभी तक 5 मौतों की ही जानकारी दी है। इन सभी के अलावा पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया में भी 2 लोगों के मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को आई तेज आंधी ने पश्चिम चंपारण जिले में विभिन्न जगह पर दो युवको की जान ले ली। वही एक दो वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया। मलाही बलुआ के सिरिसिया में पेड़ के नीचे दब जाने से वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। वही पूजहा से रखी जा रहा ई-रिक्शा पलट जाने के दौरान एक युवक जग मुखिया पिता इंद्रदेव मुखिया की मौत हो गई है।

जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है। इधर मलाही बलुआ सिरसिया में पेड़ गिर जाने से विरेंद्र कुमार की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह बैरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक वीरेंद्र कुमार (25) पिता स्वर्गीय सरल महतो‌ के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि वीरेंद्र कुमार रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम को अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से बगल के आनंद बाजार में सब्जी खरीदने गया था। घर लौट के क्रम में इकाई उठी तेज आंधी की चपेट में आ गया। आंधी से एक पेड़ उसके सिर पर गिर गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही उसके साथ आ रहा है 2 का बच्चा भी तरह से घायल हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अगले 3 घंटे भारी, यहां बारिश-वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी;आगे कैसा मौसम

सारण जिले में बुधवार की देर शाम मौसम ने अचानक रौद्र रूप दिखाया। कुछ ही मिनटों में आसमान काले बादलों से ढक गया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम के कहर से यहां भी एक मौत की खबर है। लगातार बिजली चमकने से शहर से लेकर गांव तक लोग दहशत में रहे। तेज आंधी और बिजली कड़कने के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। छपरा शहर, गड़खा, जलालपुर, मांझी, बनियापुर, अमनौर और मशरक के कई इलाकों में अंधेरा पसर गया। लोगों को मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। मूसलाधार बारिश के बाद शहर की कई सड़कें पानी और कीचड़ से भर गईं। साहेबगंज, मौना चौक और स्टेशन रोड में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

पटना में 2 लोगों की मौत

इधर राजधानी पटना में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में आंधी के कारण एक निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी और बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बिहटा-कुल्हड़िया के बीच ओवरहेड बिजली तार पर पेड़ गिरने से पटना-आरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इसके कारण तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। करीब पौने नौ बजे के बाद ही रेल परिचालन सामान्य हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: शोरगुल और धांय.., बीजेपी के पूर्व MLC के बहनोई और भांजे पर यूं चली गोली

दरभंगा में भी तबाही

मूसलाधार बारिश दरभंगा जिले में शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के साथ चल रही यह हवा से बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि जगह- जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर तारालाही में सड़क के बीचोबीच पेड़ के गिर जाने से वाहनों का परिचालन ठप हो गया। पेड़ हटाने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी गई है। यातायात बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

लगातार चमक रही बिजली से परेशान राहगीर तेज बारिश में ही सड़क किनारे दुबके रहे। पेड़ के नीचे ठनका गिरने के भय के कारण राहगीर बारिश में भेजते रहे। तेज आंधी के कारण सर्वाधिक छति आम एवं लीची के फसल की बताई गई है। आंधी की चपेट में कई पेड़ एवं डालिया टूटकर जमीन पर गिर गई। जहां तहां पेड़ की डालियां गिरने के कारण अतरवेल भरवाड़ा, अतरवेल बिशनपुर, मब्बी कमतौल एसएच पर आवागमन प्रभावित हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 लाख नाम कट गए, 18 लाख और कटेंगे; बिहार में राशन कार्ड से किन्हें हटाया जा रहा

मधुबनी में बुजुर्ग महिला की मौत

मधुबनी जिले में खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल नवटोली गांव में बुधवार शाम हुई भारी ओलावृष्टि की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग पंची देवी की मौत हो गई। मृतका गांव के ही मोहित सदाय की पत्नी थी। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार मची है। दरअसल, बुधवार को ही पंची देवी के पोते की शादी होनी थी। पंची देवी बुधवार शाम खेत में बकरी चरा रही थी, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और बड़े-बड़े ओले गिरने लगे।

भारी ओला सिर पर गिरने के कारण वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। अधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही खिरहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।

अभी बारिश से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में तीन मई तक अलग-अलग जगहों पर आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहेगा। उत्तर बिहार के 18 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।