many lands found on the name of engineer pranav kumar and his wife after svu raid बिहार में इंजीनियर के पास सात और पत्नी के नाम पर 3 जमीन, धनकुबेर निकला प्रणव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में इंजीनियर के पास सात और पत्नी के नाम पर 3 जमीन, धनकुबेर निकला प्रणव

टीम में शामिल अधिकारियों ने कई कागजात खंगाले। इस दौरान बरामद नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। शाम चार बजे तक चली छापेमारी के बाद टीम दो काले बैग के साथ उनके आवास से निकली। टीम का नेतृत्व डीएसपी सुदीप कुमार कर रहे थे।

Thu, 9 Oct 2025 06:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में इंजीनियर के पास सात और पत्नी के नाम पर 3 जमीन, धनकुबेर निकला प्रणव

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बुधवार को दरभंगा में तैनात भवन निर्माण विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दरभंगा, भागलपुर और पटना में हुई इस छापेमारी में कार्यपालक अभियंता के पास 23 भूखंड के दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही उनके ठिकानों से 5.73 लाख रुपये नकद, 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और विभिन्न बैक खाता व एफडी में अभियंता व उनकी पत्नी के नाम पर लगभग 15 लाख रुपये के निवेश का पता चला है।

एसवीयू से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध 1.59 करोड़ की अप्रत्यानुपिक संपत्ति (डीए) अर्जित करने का साक्ष्य पाया गया। इसके बाद उनके विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए वारंट लेकर छापेमारी की कार्रवाई की गयी। एसवीयू ने बताया कि कार्यपालक के नाम पर भागलपुर में सुल्तानगंज में दो व्यावसायिक जमीन, सबौर में व्यावसायिक जमीन, फतेहपुर दो जमीन है।

बिहार के दरभंगा जिले में तैनात भवन निर्माण विभाग के इविद्युत कार्यपालक अभियंता प्रणव कुमार के नाम पर भागलपुर में सुल्तानगंज स्थित महेशी में दो व्यावसायिक जमीन, सबौर में व्यावसायिक जमीन, फतेहपुर अचंल में दो जमीन, राघोपुर में सात प्लॉट, महुली में एक प्लॉट एवं जोतगोबिंद में सात प्लॉट का पता चला है। इनके अलावा प्रणव कुमार की पत्नी प्रीति शबनम के नाम पर भागलपुर के फतेहपुर एवं सबौर में आवासीय जमीन तथा सुल्तानगंज के महेशी में व्यावसायिक जमीन सहित कुल तीन जमीन पायी गयी है।

गौरतलब है कि प्रणव कुमार वर्तमान में भागलपुर और मुजफ्फरपुर के विद्युत कार्यपालक अभियंता के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। इन्होंने वर्ष 2014 में नौकरी प्रारंभ की थी। एसवीयू ने भागलपुर के आदमपुर स्थित कार्यालय, सबौर और परबत्ता स्थित आवास, दरभंगा के लहेरियासराय स्थित उनके कार्यालय एवं किराए के आवास और पटना के रूपसपुर में आरकेएम टावर स्थित उनके फ्लैट पर छापेमारी की थी। इसके लिए पांच डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गयी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह से लेकर रीतलाल तक, टिकट की कतार में बाहुबलियों के रिश्तेदार भी

दरभंगा आवास पर साढ़े नौ घंटे चली छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रणव कुमार के किराए के घर में सुबह विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की सात सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई करीब साढ़े नौ घंटे तक चली। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय स्थित किराए के आवास पर सुबह टीम पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने कई कागजात खंगाले। इस दौरान बरामद नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। शाम चार बजे तक चली छापेमारी के बाद टीम दो काले बैग के साथ उनके आवास से निकली। टीम का नेतृत्व डीएसपी सुदीप कुमार कर रहे थे। पूछताछ के लिए कार्यपालक अभियंता को टीम अपने साथ ले गई है।

निगरानी टीम के सुबह पहुंचते ही हड़कंप मच गया। घर के अंदर प्रवेश करने के बाद मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। छापेमारी के दौरान किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। कार्यपालक अभियंता का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। इस बीच एक टीम कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंची। वहां भी कई कागजात खंगाले गए। कार्यालय में दो कर्मियों से पूछताछ की गई। कार्यपालक अभियंता बीते दो वर्षों से खाजासराय में किराये के मकान में रह रहे हैं। प्रणव कुमार उत्तर बिहार भवन निर्माण विभाग में विद्युत कार्यपालक अभियंता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में उतरेंगे भोजपुरी सितारे , पवन-मैथिली और अक्षरा; खेसारी पर भी कयास
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।