Manish Kashyap joins Jan Suraj Prashant Kishor gives him membership says those who want change should join मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल; प्रशांत किशोर ने दी सदस्यता, बोले- बदलाव चाहने वाले साथ आएं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल; प्रशांत किशोर ने दी सदस्यता, बोले- बदलाव चाहने वाले साथ आएं

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थाम लिया है। कभी बीजेपी में रहे मनीष कश्यप सोमवार को जन सुराज में शामि हो गए हैं। उन्हें पीके ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

Mon, 7 July 2025 03:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मनीष कश्यप जन सुराज में शामिल; प्रशांत किशोर ने दी सदस्यता, बोले- बदलाव चाहने वाले साथ आएं

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प्रशांक किशोर की जन सुराज का दामन थाम लिया है। सोमवार उन्होने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रशांत किशोर ने स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोगों को साथ आना चाहिए। जन सुराज ज्वाइन करने के मौके पर मनीष कश्यप ने कहा कि वो भाजपा में 13 महीने रहे। इस बार का चुनाव बिहार के भाग्य का चुनाव है। कश्यप ने दावा करते हुए कहा कि अगला 5 साल आपका होगा। बिहार की हकीकत आप सबको पता है। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। बिहार को अगर सुरक्षित करना चाहते हैं तो जन सुराज की सरकार बनाए।

इससे पहले मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 7 जूलाई को बापू सभागार। उन्होंने आगे लिखा, बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।

आपको बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मनीष चनपटिया सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। हालांकि, तब वो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। और तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से बीजेपी के उमाशंकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी मनीष कश्यप के चनपटिया सीट से ही चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। वहीं प्रशांत किशोर ऐलान कर चुके हैं कि जन सुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनीष कश्यप का BJP से इस्तीफे का ऐलान, बिहार चुनाव में उतरने पर क्या बोले
ये भी पढ़ें:बीजेपी में जाने के लिए माफी मांगने लगे मनीष कश्यप, चनटपिया से फिर लड़ेंगे चुनाव?
ये भी पढ़ें:PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मत जाना, लोगों को क्यों रोक रहे मनीष कश्यप?

वैसे विवादों से मनीष कश्यप का पुराना नाता रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में मनीष कश्यप की डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला छाया रहा था। इससे पहले सारण जिला प्रशासन ने 11 यूट्यूब चैनल पर FIR दर्ज की थी। जिन पर एकतरफा खबरें चलाने का आरोप है। इन चैनलों में मनीष कश्यप का नाम भी शामिल था। मनीष कश्यप पर कानूनी शिकंजा तब कसा था, जब तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था।

जिसमें आरोप लगाया गया था कि ये वीडियो मनीष ने फर्जी तरीके से अपने चैनल पर दिखाया है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने गलत बताते हुए केस दर्ज किया था। तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की थी। तमिलनाडु में उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हुए थे। 9 महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।