man tried to kidnap one dozen girls they cut accused by teeth and run away in west champaran bihar बिहार में एक दर्जन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने का प्रयास, दांत काटकर भागी लड़कियां; खलबली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक दर्जन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने का प्रयास, दांत काटकर भागी लड़कियां; खलबली

बच्चियों ने जब विरोध किया तो युवक बच्चियों का जबरन हाथ पकड़ ले जाने की कोशिश करने लगा। रास्ते में बच्चियों को समझते देर नहीं लगी और बच्चियों ने आरोपित के हाथ पर दांत काट लिया। इसके बाद सभी लड़कियां शोर मचाते हुए गांव पहुंच गईं।

Wed, 30 July 2025 12:02 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज प्रतिनिधि, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में एक दर्जन नाबालिग लड़कियों को अगवा करने का प्रयास, दांत काटकर भागी लड़कियां; खलबली

बिहार में करीब एक दर्जन लड़कियों को एक साथ किडनैप करने की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद से खलबली मच गई है। यहां नरकटियागंज के बहुअरवा खुर्द गांव में मेला देखने गई लगभग एक दर्जन नाबालिग बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की घटना हुई है। घटना मंगलवार की देर रात की है। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक हसमुद्दीन मियां को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सभी बच्चियां एक साथ मेला देखने गई थींं। मेला में हसमुद्दीन ने पैसे देने का लालच देकर उन्हें मेला से दूर सुनसान जगह ले जाने का प्रयास किया।

बच्चियों ने जब विरोध किया तो युवक बच्चियों का जबरन हाथ पकड़ ले जाने की कोशिश करने लगा। रास्ते में बच्चियों को समझते देर नहीं लगी और बच्चियों ने आरोपित के हाथ पर दांत काट लिया। इसके बाद सभी लड़कियां शोर मचाते हुए गांव पहुंच गईं। परिजनों और ग्रामीणों को जब जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

हालांकि, तबतक आरोपित अपने सहयोगियों के साथ भाग निकला था। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद परिजन और आक्रोशित ग्रामीण आरोपित के घर पहुंचे। लेकिन आरोपित घर से फरार था। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी रेल ओवरब्रिज से की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ जोड़ चीखती रही 11 साल की भतीजी, हैवान चाचा ने बनाया हवस का शिकार
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला दारोगा ने रिश्वत में मांगा डिजाइनर सूट, SP ने कर दिया सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।