lady police inspector demands designer shoot in bribe sp swarn prabhat suspend her bihar बिहार में महिला दारोगा ने रिश्वत में मांगा डिजाइनर सूट, ऑडियो वायरल होने पर SP ने कर दिया सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महिला दारोगा ने रिश्वत में मांगा डिजाइनर सूट, ऑडियो वायरल होने पर SP ने कर दिया सस्पेंड

बताया गया कि पिपरा थाने की महिला दारोगा आभा कुमारी केस में बेल देने से संबंधित डीलिंग फ़ोन पर कर रही थी। बेल देने के बदले में घूस के तौर पर कपड़े के अलावा नकदी की डील कर रही थी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग परिवादी ने मुहैया करायी थी। वादी की पहचान गुप्त रखी गई है।

Wed, 30 July 2025 08:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share
बिहार में महिला दारोगा ने रिश्वत में मांगा डिजाइनर सूट, ऑडियो वायरल होने पर SP ने कर दिया सस्पेंड

बिहार में रिश्वत में डिजाइनर सूट मांगनेवाली महिला दारोगा आभा कुमारी को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा है मोतिहारी जिले के पिपरा थाने में तैनात आरोपित दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। महिला दारोगा केस में बेल देने के लिए रिश्वत में रुपये के अलावा सूट मांग रही थी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

एसपी ने बताया कि बताया कि परिवादी ने ह्वाट्सएप पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई। आरोप सत्य पाया गया। इसके आधार पर दारोगा को निलंबित किया गया है। बताया गया कि पिपरा थाने की महिला दारोगा आभा कुमारी केस में बेल देने से संबंधित डीलिंग फ़ोन पर कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना जंक्शन पर महिला दारोगा से गाली-गलौज, ट्रेन से उतरने के दौरान बवाल
ये भी पढ़ें:पटना में 18 साल की लड़की को कमरे में बंद कर रेप, पकड़ाया हैवान

इसके बदले में घूस के तौर पर कपड़े के अलावा नकदी की डील कर रही थी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग परिवादी ने मुहैया करायी थी। वादी की पहचान गुप्त रखी गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों पर कारवाई जारी रहेगी। महिला दारोगा पटना के मनेर के सराय मोहल्ले की रहनेवाली है। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एक और ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा
ये भी पढ़ें:बिहार के बक्सर और सीवान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।