Man shot dead in Bhojpur his friend injured two murders earlier in land dispute भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त भी घायल; जमीन विवाद में पहले भी हुए थे दो मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त भी घायल; जमीन विवाद में पहले भी हुए थे दो मर्डर

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपराधियों ने बाइक सवार दो दोस्तों को गोली मार दी। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक का अपने रिश्तेदारों से जमीन विवाद चल रहा था।

Wed, 23 July 2025 03:52 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, आरा
share
भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त भी घायल; जमीन विवाद में पहले भी हुए थे दो मर्डर

बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ बाइक पर सवार एक दोस्त भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के 30 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसका दोस्त राजू यादव का आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र का अपने रिश्तेदारों से जमीन विवाद चल रहा था। एक साल पहले इसी विवाद में दो लोगों की हत्या हुई थी।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगा है। घटना को जमीन और पूर्व से चल रही प्रतिशोध की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावरों को चिह्नित करने में लगी है। मृत धर्मेंद्र यादव की रिश्तेदारी उदवंतनगर के रघुनीपुर गांव में है। वहां उसके रिश्तेदार से जमीन विवाद को लेकर पहले से संघर्ष चला आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था

बताया जा रहा है कि पिछले साल 2 अप्रैल 2024 को खेत में काम करने के दौरान उनके रिश्तेदार 65 वर्षीय रामाधार यादव और 30 वर्षीय उनके पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों विनोद यादव और जज यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों को पैर में गोली लगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के जहानाबाद में मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो घायल

दूसरी ओर, मुकेश यादव की हत्या के बाद बेलाउर एक नंबर स्टैंड के समीप आक्रोशित लोगों द्वारा रोड जाम कर दिया। गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश और दारोगा संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया। सड़क जाम के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।