Husband killed his wife by suffocating her with pillow had poisoned 6 months ago too तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में घरेलू खर्च को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी ने अपनी पत्नी को 6 महीने पहले भी जहर देकर मारने की कोशिश की थी।

Wed, 23 July 2025 02:41 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तकिया से मुंह दबाकर पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति शव को घर में छोड़ कर अपने परिजन के साथ फरार हो गया। वारदात अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा गांव की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि घर खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। लगभग 6 महीने पहले भी पति ने पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश की थी।

मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। उसका मायका बोचहा के हुसैनपुर में है। मृतका की मां शिव दुलारी देवी ने कहा कि अहियापुर के विजय छपरा निवासी बिरजू सहनी (30) से बेटी की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी। इनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बलि 8 साल और छोटा मनीष 6 साल का है।

मां के अनुसार घरेलू खर्च के रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी में अकसर विवाद होता था था। इसी बात को लेकर बिरजू अक्सर सोनी को मरता पीटता था। घर चलाने के लिए सोनी खुद भी मजदूरी करती थी। 6 महीने पहले बिरजू ने सोनी को जहर खिला दिया था। इसके बाद सोनी को एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। मगर इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से अश्लील बातें करता था दोस्त, पति बॉबी देओल ने बेरहमी से मार डाला

बीती रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। फिर पति बिरजू और उसके घर वाले ने सोनी के साथ पहले मारपीट की। फिर तकिया से मुंह दबा कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में चौकी पर छोड़कर सभी फरार हो गए। सोनी की छोटी बहन रंगीला देवी की शादी भी इसी गांव में हुई है। रंगीला ने अपने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पहुंचे। परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर बिहार में पत्नी का कत्ल, पति फरार

अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बुधवार को बताया कि एक महिला का शव मिला है। परिजन दामाद और उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।