बिहार के जहानाबाद में मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो घायल
बताया जा रहा है कि मंगलवार को धान सूखने के क्रम में पानी बह जाने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह खूनी खेल खेला गया है। मर्डर के बाद सदर डीएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की है। इस दौरान पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
Wed, 23 July 2025 10:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, जहानाबाद

बिहार में मामूली विवाद में भारी बवाल हो गया है। जहानाबाद जिले में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए हैं। कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव में यह घटना बुधवार की सुबह हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को धान सूखने के क्रम में पानी बह जाने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह खूनी खेल खेला गया है। मर्डर के बाद सदर डीएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात की है। इस दौरान पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन